जीजा राघव चड्ढा के सपोर्ट में आईं प्रियंका चोपड़ा, संसदीय मुद्दे उठने पर साली साहिब ने दिया साथ

Priyanka Chopra Support Raghav Chadha: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। आए दिनों प्रियंका चोपड़ा के वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। बता दें कि प्रियंका अपनी बड़ी बहन होने का भी फर्ज बखूबी निभाती हैं। अकसर वह अपनी बहनों को सपोर्ट करती दिखती हैं, लेकिन इस बार प्रियंका परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा के सपोर्ट में उतरी हैं।

Priyanka Chopra

जीजा राघव चड्ढा के सपोर्ट में आईं प्रियंका चोपड़ा

दरअसल एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राघव चड्ढा को आप पार्टी ने राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया है और उन्हें अन्य नेता अशोक मित्तल से रिप्लेस कर दिया है। इन्हीं सबके चलते राघव चड्ढा ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि वह खामोश हैं, लेकिन पराजित नहीं। राघव चड्ढा ने मोंटाज शेयर किया। उन्होंने संसद में उठाए गए मुद्दों को हाईलाइट किया। उन्होंने शिक्षा, बेरोजगारी, चिकित्सा, उपचार, वेतन इंडेक्सेशन और भगत सिंह को भारत रत्न दिलाने की मांग पर जोर डाला। इसी के साथ ही उन्होंने कैप्शन में भारत के झंडा शेयर किया।

परिणीति ने भी किया सपोर्ट

वहीं राघव चड्ढा के इस पोस्ट पर साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन आया है। उन्होंने दिल वाली हार्ट इमोजी और क्लैप इमोजी बनाया है। प्रियंका अपने जीजा को फुल सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। बता दें कि प्रियंका से पहले परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह राघव चड्ढा को सपोर्ट करती दिखी थीं, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।

इस फिल्म को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं प्रिंयका

प्रियंका के काम की बात करें तो इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चाओं में हैं। एस. एस राजामौली की इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आने वाले हैं। फैन्स प्रियंका की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि लंबे समय बाद प्रियंका किसी हिंदी फिल्म में नजर आने जा रही हैं। बता दें कि इस फिल्म के लिए प्रियंका ने मोटी फीस चार्ज की है।

More from Filmibeat

Read more about: priyanka chopra raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X