सुपरबाइक पर प्रियंका की सुपरएंट्री

बॉलीवुड में जंगली बिल्ली के नाम से जाने जाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज तक अपनी सुपर एक्टिंग और बेहतरीन बॉडी स्ट्रक्चर के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में बिग स्टार यंग एंटेरटेनर अवार्ड्स 2012 के दौरान प्रियंका को एक सुपरबाइक पर सुपर हीरो की तरह एंट्री करते हुए देखा गया। हर बार प्रियंका जब भी किसी अवार्ड्स में परफार्म करती हैं तो उनकी एंट्री हमेशा शानदार होती है इस अवार्ड्स फंक्शन में भी प्रियंका ने एक बहुत ही अलग और बेहतरीन एंट्री की है।

प्रियंका चोपड़ा ने इस परफार्मेंस के दौरान काले रंग के टाइट्स और वैसा ही टॉप भी पहन रखा है। अपनी इस सुपरहीरो एंट्री और उसके बाद अपनी बेहतरीन परफार्मेंस से प्रियंका ने उस फंक्शन के दौरान उपस्थित सभी ऑ़डियंस को हैरान कर दिया। प्रियंका का ये रुप देख सभी हतप्रद थे।

Priyanka Chopra

डॉन फिल्म में प्रियंका एक एक्शन क्वीन के रुप में नजर आई थीं। शाहरुख के साथ कई एक्शन सीन करते हुए प्रियंका काफी कूल दिखी थीं। वैसे भी डॉन की जंगली बिल्ली को एक्शन सीक्वेंस करना बेहद पसंद है। रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क का बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड स्टार इंडिया से एसोसिएटेड है और इस फंक्शन में फिल्मों, संगीत, टीवी, स्पोर्ट्स और थियेटर से जुड़े लोगों का सम्मानित किया जाता है। इस अवार्ड में चुने जाने वाले सभी क्षेत्र के विनर ऑडियंस के वोटों के द्वारा चुना जाता है।

स्टार प्लस पर ये अवार्ड फंक्शन 16 सितंबर को शाम 5.30 बजे टेलीकास्ट होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X