प्रियंका के आगे सब फेल..एमी अवार्ड में चल गया जादू
Recommended Video

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान तो बनाई ही लेकिन साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया।
ये बात बिल्कुल सच है की बॉलीवुड की किसी और एक्ट्रेस ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इतनी पॉपुलैरिटी या नाम नहीं कमाया जितना प्रियंका चोपड़ा कर दिखाईं। प्रियंका चोपड़ा विश्व प्रसिद्ध एमी अवार्ड में शरीक होने पहुंची और एक बार फिर अपने परफेक्ट लुक के कारण छा गईं।

प्रियंका चोपड़ा सफेद गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ड्रेस से ज्यादा उनके मेकअप और लुक को तारीफें मिल रही है। प्रियंका ने कल आउटस्टैंडिंग वैरायटी टॉक सीरीज अवार्ड अपने को-प्रेजेंटर ब्लैकिश स्टार एंथोनी एंडरसन के साथ प्रेजेंट किया जिसे 'लास्ट वीक टुनाइट' के जॉन ओलिवर ने जीता। इस दौरान उनका नाम भी गलती से प्रियंका चोपड़ा की जगह प्रियंका चोपा पढ़ा गया।
प्रियंका चोपड़ा ने अपना एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया है। बहरहाल आगे की स्लाइड्स पर देखिए प्रियंका चोपड़ा का एमी अवार्ड 2017 रेड कार्पेट लुक।


Click it and Unblock the Notifications











