..................... Priyanka Chopra stays quiet on Akshay Kumar's National Award win - Hindi Filmibeat

#SAD: 12 साल...2 झगड़ों बाद साथ आ रहे थे दो सुपरस्टार....हो गई तीसरी FIGHT

हाल ही में अक्षय कुमार ने अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने की इच्छा जताई थी लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा के इस जवाब को सुनने के बाद ऐसा हो पाएगा, लगता तो नहीं है।

प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के बीच जो इतिहास है वो तो सब ही जानते हैं। हाल ही में अपनी हॉलीवुड फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान प्रियंका चोपड़ा को ऐसा फंसाया गया कि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला।

पहले उनसे नेशनल अवार्ड के बारे में पूछा गया। प्रियंका ने खुशी खुशी कहा कि वो अपने नेशनल अवार्ड पर गर्व महसूस कती हैं। इसके बाद उनसे अक्षय कुमार के नेशनल अवार्ड के बारे में पूछा गया। सबको लगा कि प्रियंका चोपड़ा बधाई तो दे ही देंगी।

priyanka-chopra-stays-quiet-on-akshay-kumar-s-national-award

लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने स्पष्ट और दो टूक कहा कि मैं उस वक्त भारत में नहीं थी तो इस सवाल के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकती। अब प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के बीच जो इतिहास है वो तो सबको याद ही होगा।

वैसे भी अक्षय कुमार के नेशनल अवार्ड को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हो चुकी है। एक तरफ सैफ अली खान ने कुछ कह डाला तो दूसरी तरफ उनके खास दोस्त ए आर मुरूगोदास ने अक्षय को धो डाला।

हालांकि हाल ही में अक्षय कुमार से प्रियंका चोपड़ा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने प्रियंका के हॉलीवुड सफर की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने रानी मुखर्जी को छोड़कर हर हीरोइन के साथ काम किया है और करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X