..................... सलमान की फिल्म को किक मारकर, प्रियंका चोपड़ा ने फरहान के साथ शुरु की फिल्म की शूटिंग । priyanka chopra starts film sky is pink with farhan akhtar and zaira wasim - Hindi Filmibeat

सलमान की फिल्म को किक मारकर, प्रियंका चोपड़ा ने फरहान के साथ शुरु की फिल्म की शूटिंग

By Salman

Recommended Video

Priyanka Chopra & Farhan Akhtar begins shooting for the movie 'The Sky Is Pink' | FilmiBeat

प्रियंका चोपड़ा फिल्म भारत को छोड़ने को लेकर चर्चा में चल रही है और इसके बाद कुछ ऐसा हुआ है जो कि सलमान खान को नागवार गुजरने वाला है। बता दें कि फिल्म भारत छोड़ने की रीजन प्रियंका चोपड़ा ने दिया था कि वो शादी करने वाली है इस वजह से वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। अब हाल ही में एक फोटो सामने आई है जिसमें प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर के साथ नजर आ रही है। खबर है कि उन्होने फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग शुरु करने की पूरी तैयारी कर ली है।

बता दें कि इस फिल्म में वो फरहान अख्तर की पत्नी के रूप में नजर आने वाली है। खबर है कि ये फिल्म आयशा चौधरी की जिंदगी पर बनाई जा रही है और प्रियंका फरहान आय़शा के माता पिता के रोल में सामने आएंगे।

salman khan, priyanka chopra, farhan akhtar, bharat, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, भारत

बता दें कि फिल्म में दंगल से मशहूर हुई अभिनेत्री जायरा वसीम भी नजर आने वाली है जो कि काफी अच्छी कलाकार है। दोनो की इस फिल्म के अभी स्काई इज पिंक के नाम से पुकारा जा रहा है..

खबर है कि इस फिल्म का नाम बदल सकता है और कोई दूसरा नाम सामने आ सकता है। बात करें प्रियंका की तो वे अपनी बेबाकी और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

वे भारत का ऐसा चेहरा मानी जाती हैं जो ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा की जितनी फेन फॉलोइंह भारत में हैं। विदेशों में वे उतनी ही पसंद की जाती हैं। क्वांटिको सीरीज के जरिए प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं।

खुद सलमान भी ये मानते हैं कि नवे भारत का नाम रोशन कर रही हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि सलमान खान उनसे नाराज भी है क्योंकि उन्होने खास मौके पर ही फिल्म को छोड़ने का फैसला कर लिया था।

हाल ही में एक फैशन शो में सलमान के सामने आई प्रियंका चोपड़ा की मां को भी सलमान ने इग्नोर कर दिया था। तब से लग रहा है कि सलमान को नाराजगी है पर वो जाहिर नहीं कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X