..................... Priyanka Chopra starrer 'Matrix 4' to release during Christmas 2021 | प्रियंका चोपड़ा जोनस का क्रिसमस धमाका, दुनियाभर में रिलीज को तैयार हॉलीवुड फिल्म 'मैट्रिक्स' - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा जोनस का क्रिसमस धमाका, दुनियाभर में रिलीज को तैयार हॉलीवुड फिल्म 'मैट्रिक्स 4'

By Filmibeat Desk

ग्लोबल पावरहाउस प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन' का प्रमोशन लंदन में जोरों पर है। वहीं प्रशंसक अपनी पसंदीदा देसी गर्ल को एक्शन में देखने के लिए सांस रोककर इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रमोशन से कुछ पीछे की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

बेवॉच जैसी फिल्म और क्वांटिको जैसे शो के साथ दुनिया भर में धूम मचाने के बाद, प्रियंका चोपड़ा द मैट्रिक्स रिसरेक्शन के साथ एक बार फिर भारत को गौरवान्वित करती नजर आएंगी।

priyanka-chopra-matrix-4-christmas-2021

सूत्र ने खुलासा किया, "प्रियंका चोपड़ा और द मैट्रिक्स ने एकदम सही संयोजन बनाया है। प्रियंका एक विशाल और विविध फैन बेस के साथ एक ग्लोबल आइकन है, जबकि द मैट्रिक्स फ्रैंचाइज़ी एक कल्ट क्लासिक है, जिसने वर्षों से और दुनिया भर में वफादार फॉलोअर्स कमाए हैं। इस फेमस साइंस फिक्शन फ्रैंचाइजी को लोग बहुत पसंद करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा की द मैट्रिक्स रिसरेक्शन का वर्ल्ड प्रीमियर 22 दिसंबर 2021 को होगा। प्रियंका फैंस के लिए यह किसी क्रिसमस गिफ्ट से कम नहीं। वह ओरिजिनल मैट्रिक्स सुपरस्टार कीनू रीव्स और कैरी-ऐनी मॉस के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी।

फिल्मों की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा 'मैट्रिक्स' के अलावा एक्ट्रेस ने अपनी अगली हॉलीवुड वेब सीरिज भी साइन कर ली है। प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन अमेजॉन के लिए एक थ्रिलर वेब सीरीज में काम करने जा रहे हैं, जिसका नाम है सिटाडेल। एवेंजर्स एंडगेम फेम रूसो ब्रदर्स इस सीरीज को बना रहे हैं। इसके अलावा उन्‍होंने 'टेक्‍स्‍ट फॉर यू' की शूटिंग खत्‍म की है जिसमें उनके साथ Sam Heughan दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X