..................... Priyanka Chopra spotted wearing torn dress | और भरी महफिल में प्रियंका हो गयीं बेपर्दा... - Hindi Filmibeat

और भरी महफिल में प्रियंका हो गयीं बेपर्दा...

प्रियंका चोपड़ा जो विश्व सुंदरी हैं, एशिया की सबसे सेक्सी महिला हैं और जिनके ड्रेसिंग सेंस की लोग दिल से ताऱीफ करते हैं उन्ही प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में भरी महफिल में रूसवा होना पड़ा वो भी अपनी एक टाईट ड्रेस के कारण।

हुआ यूं कि ब्लेंडर्स प्राइड की ब्रैंड अम्बैसडर प्रियंका चोपड़ा इवेंट में डीजे का रोल प्ले कर रही थीं। संगीत की महफिल में मस्त प्रियंका ने जैसे ही डांस करने के लिए अपना हाथ ऊपर किया उनकी ड्रेस की सिलन खुल गयीं और वो हो गया जो कि नहीं होना चाहिए था।

लेकिन मैडम पीसी काफी उस्ताद हैं, उन्होंने तुरंत ही समझ लिया कि मामला संगीन हो सकता है इसलिए तत्काल प्रभाव से उन्होंने हाथ नीचे किया और डांस का प्रोग्राम ड्राप करते हुए तुंरत ड्रेसिंग रूम की ओर चली गयीं लेकिन फिर भी प्रियंका की हर अदा पर नजर रखने वाले कैमरों से प्रियंका की यह बेपर्दा तस्वीर बच नहीं पायी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो प्रियंका की ड्रेस हद से ज्यादा टाईट थी जिसके कारण यह कारनामा हुआ।

Priyanka Chopra
वैसे अभी कुछ दिन पहले इस तरह की वारदात प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ उस समय हुई थी जब वो फराह खान की ऐक्टिंग डेब्यू फिल्म शिरीन-फरहाद की तो निकल पड़ी की स्क्रीनिंग को देखने आयी थीं। उनकी लाल रंग की ड्रेस भी काफी टाईट होने के कारण पीछे से फट गयी थी तब सारे चैनलों ने उन्हें अपनी बहन पीसी से ड्रेसिंग सेंस सीखने की सलाह दी थी लेकिन इस बार उनकी स्मार्ट बहन के ही साथ कपड़े फटने वाली दुर्घटना हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X