यूक्रेन के हालात पर प्रियंका चोपड़ा का झलका दर्द , Video पर बोलीं- ऐसे भयावह हालात

रूस-यूक्रेन वॉर के बीच सोशल मीडिया पर लाखों लोग अपना दर्द जाहिर कर रहे हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने भी यूक्रेन के हालात को देखकर अपनी तकलीफ जाहिर की है। प्रियंका चोपड़ा ने इसे लेकर अपना एक वीडियो भी साझा किया है। प्रियंका ने रूस-यूक्रेन के हालात पर अपनी चिंता जाहिर की है।

एक्ट्रेस ने यूक्रेन वासियों के दर्द के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा ने सभी के लिए सलामती भी मांगी है। प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है। जहां पर अफरा-तफरी और दर्द का माहौल साफ दिखाई दे रहा है। यूक्रेन के स्टेशन अंडरग्राउंड बंकर में बदले जा चुके हैं। देखा जा रहा है लोग काफी परेशान और मजबूर दिखाई दे रहे हैं।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने इस पूरी घटना पर हैरानी जताते हुए बोला है कि इस मॉर्डन जमाने में भी इस तरह के भयावह हालात पैदा हुए हैं। इस वीडियो में पूरी तरह से सिर्फ दर्द का माहौल दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस ने यूक्रेन के लोगों के लिए अपनी भावना व्यक्त करते हुए लिखा है कि यूक्रेन में दिखाई दे रहे हालात भयानक हैं।

निर्दोष लोग अपने और अपने चाहने वालों की जिंदगी के लिए डर में जी रहे हैं। भविष्य में होने वाली चीजों को भांपने की कोशिश कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा है कि इस युद्ध जोन में निर्दोष लोग रह रहे हैं। वे आपके और मेरी तरह है। प्रियंका के इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। प्रियंका चोपड़ा के यूक्रेन के इस इंस्टाग्राम पोस्ट को अभी तक 3 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है। प्रियंका चोपड़ा ने यह भी बताया है कि कैसे हम यूक्रेन की मदद कर सकते हैं। यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा कोरोना महामारी के दौरान लगातार सोशल मीडिया पर डोनेशन और बाकी की जरूरत के लिए लगातार पोस्ट करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X