शादी से खुश नहीं है निक जोनस, इस लेख पर फूटा भैया भाभी का गुस्सा, ये बोली प्रियंका चोपड़ा..
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंधे और काफी खुश नजर आ रहें हैं। अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है कि खबर आई थी जिसने सबको चौंका कर रख दिया था। मैगजीन 'द कट' के इस आर्टिकल में लिखा है कि ये शादी फेक है और निक जोनस की मर्जी के बिना इस शादी को कराया गया है। इसके बाद बवाल तो खड़ा होना ही था..निक जोनस के भाई जो जोनस और भाभी सोफी टर्नर इस बास से काफी नाराज हुए इस आर्टिकल के लेखक को लताड़ लगा दी। उनका कहना है कि जो भी बताया जा रहा है सब फालतू की बकवास है।
गौरतलब है कि इस आर्टिकल में प्रियंका चोपड़ा को इंटरनैशनल स्कैम आर्टिस्ट बताया गया है। इसपर अब प्रियंका चोपड़ा का बयान आया है और उनका कहना है कि इस बात पर मैं कुछ रिऐक्ट भी नहीं करना चाहती और ना ही कुछ कहना चाहती हूं। यह मेरी पहुंच के बाहर है।

मैं अभी जहां हूं खुश हूं और इंजॉय कर रही हूं। इस तरह की चीजें मुझे डिस्टर्ब तक नहीं कर सकतीं। बता दें कि इस आर्टिकल को पत्रकार मारिया स्मिथ ने लिखा था और कहा कि ये शादी एक चाल है और निक को जाल में फंसाकर शादी की जा रही है।
इस आर्टिकल को नस्लीय टिप्पणी की नजर से भी देखा जा रहा है। इस पर प्रियंका को लेकर काफी भद्दी टिप्पणी भी की गई है।
जिस तरह से प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ आएं हैं और सभी रश्मों को देखते हुए शादी शानदार रही है..उससे ये कहीं भी साबित नहीं हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











