प्रियंका चोपड़ा- सोफी टर्नर ने एक- दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, तलाक के बीच आई रिश्तों में खटास!

By Filmibeat Desk
priyanka-chopra-sophie-turner-unfollow-each-other-on-instagram-amid-divorce-with-joe-jonas

Priyanka Chopra- Sophie Turner: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की फैमिली, पिछले एक महीने से खबरों में बनी हुई है। हॉलीवुड स्टार सोफी टर्नर (Sophie Turner) और जो जोनस (Joe Jonas) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। इस कपल ने सितंबर में डायवोर्स ले लिया है और अपनी चार साल की शादी खत्म कर ली।

तलाक के बाद, इन दोनों के बीच, अपनी दोनों बेटियों विला और डेल्फिन की कस्टडी को लेकर विवाद जारी है। वहीं, दूसरी ओर इस पूरे विवाद में प्रियंका चोपड़ा भी प्रभावित होती दिख रही हैं। बता दें, प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

प्रियंका- सोफी की दोस्ती में आई दरार

प्रियंका चोपड़ा ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर सोफी टर्नर की तलाक पर कोई बयान नहीं दिया है। बता दें, एक समय पर दोनों काफी अच्छी दोस्त हुआ करती थीं और काफी करीब थीं। इंटरव्यूज के दौरान दोनों ने एक- दूसरे की बढ़ चढ़कर तारीफ भी की थी। इतना ही नहीं, बल्कि जो-सोफी और निक-प्रियंका एक साथ लंदन शिफ्ट करने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही तलाक हो गया।

खत्म हुई 4 साल की शादी

गौरतलब है कि.. सोफी और जो जोनस ने साल 2020 में लोस वेगास में शादी की थी। यह दोनों कपल की दूसरी शादी थी..। जो और सोफी के दो बच्चें हैं, जिसमें एक तीन साल की बेटी विला और एक 15 महीने की बेटी है। पिछले महीने दोनों ने सोशल मीडिया पर तलाक का एलान किया था। और लिखा था कि शादी के चार शानदार साल के बाद हमने आपसी सहमति से अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है।

More from Filmibeat

Read more about: priyanka chopra sophie turner
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X