Priyanka Chopra ने जेठानी Sophie Turner के साथ दिया शानदार पोज, जोनस ब्रदर्स कांन्सर्ट से तस्वीर वायरल

priyanka-chopra-sophie-turner-posed-together-at-jonas-brothers-concert

Priyanka Chopra poses with sis-in-law Sophie Turner: अपने शो सिटाडेल के प्रमोशन से वक्त निकालकर पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा को लंदन में जोनास ब्रदर्स का कान्सर्ट एन्जॉय करते देखा गया। जहां से उनकी लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो अपनी जेठानी सोफी टर्नर के साथ पोज़ देती नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ लंदन में हैं। एक ओर वो सिटाडेल का प्रमोशन कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ निक अपने कॉन्सर्ट में व्यस्त हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में शामिल हुईं जिसकी फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

इस फोटो में प्रियंका अपनी जेठानी सोफी टर्नर के साथ नजर आ रही हैं। जहां प्रियंका चोपड़ा ने कलरफुल बॉडीकॉन ड्रेस पहना है। प्रियंका का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, दूसरी ओर सोफी भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं।

बता दें, सोफी टर्नर हॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और 'गेम और थ्रोंस' जैसे पॉपुलर सीरीज में नजर आ चुकी हैं। वो निक जोनास के भाई जो जोनास (Joe Jonas) की पत्नी हैं।

वहीं, प्रियंका चोपड़ा अमेज़न प्राइम वीडियो की साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर सीरीज सिटाडेल में नजर आने वाली हैं, जो 28 अप्रैल से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। इस शो में प्रियंका एक जासूस का किरदार निभा रही हैं और धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगी।

More from Filmibeat

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X