..................... Priyanka Chopra sold her 2 flats in Mumbai, made deal worth crores with Udta Punjab directo - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में बेचे अपने 2 फ्लैट, उड़ता पंजाब निर्देशक के साथ करोड़ो में हुई डील!

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। हाल ही में देसी गर्स को लेकर खबर आई है कि, एक्ट्रेस ने मुंबई में अपने दो अपार्टमेंट फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को बेच दिए हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बेचे अपने 2 फ्लैट-

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने दो अपार्टमेंट फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को बेच दिए हैं, जो उड़ता पंजाब और कई अन्य फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

ये अपार्टमेंट शहर के अंधेरी उपनगर में लोकेटेड हैं और रिपोर्ट के अनुसार, इसकी बिक्री कीमत 6 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये घर लोखंडवाला इलाके में करण अपार्टमेंट टॉवर की 9वीं मंजिल पर हैं और दो फ्लैट कुल मिलाकर 2,300 वर्ग फुट में फैले हुए हैं।

इसके अलावा प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने सुपरस्टार की ओर से सौदों को अंजाम दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक चौबे ने 23 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को हुए अपार्टमेंट के लेनदेन के रेजिस्ट्रेशन के लिए 36 लाख रुपये की फीस का भुगतान किया।

गौरतलब है कि, निक जोनास से शादी के पहले ही प्रियंका विदेश में बस चुकी थीं और जब से उन्होंने निक जोनास से शादी की है वह पूरी तरह से अमेरिका के लॉस एंजिल्स में शिफ्ट हो चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट-

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जादू दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके खाते में मल्टी प्रोजेक्ट्स हैं। एक्ट्रेस के पास दो और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' और 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू' मी शामिल हैं। प्रियंका के खाते में फरहान अख्तर की एक बॉलीवुड फिल्म भी है, जिसका नाम 'जी ले जरा' है।

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X