..................... Priyanka Chopra slaying in gorgeous outfit at Parineeti Chopra- Raghav Chadha engagement, see inside photos - Hindi Filmibeat

Parineeti- Raghav Engagement: बहन की सगाई में प्रियंका चोपड़ा का जलवा, गॉर्जियस आउटफिट में दिखीं देसी गर्ल

Priyanka Chopra at Parineeti Chopra- Raghav Chadha engagement

Priyanka Chopra at Parineeti- Raghav engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हो चुकी है। दोनों की सगाई की पहली फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है, जहां दोनों एक दूसरे की बाहों में खोए नजर आ रहे हैं। बतौर कपल दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

वहीं, इनकी सगाई में प्रियंका चोपड़ा भी अपने गॉर्जियस अंदाज में लाइमलाइट बटोरती दिखीं। कजिन बहन की सगाई में प्रियंका पीले रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं। बता दें, इस मौके के लिए देसी गर्ल ने डिजाइनर करण तोरानी की आउटफिट को चुना था। उन्होंने सगाई से पहले अपने इंस्टाग्राम पर इसकी एक झलक भी शेयर की थी।

फंक्शन में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वो अपने भाई के साथ सेरेमनी में पहुंची थीं। वेन्यू के बाहर उन्होंने पैपराजी को खूब पोज भी दिया। बता दें, अब प्रियंका वेन्यू से वापस भी निकल चुकी हैं।

Recommended Video

Priyanka Chopra in Yellow Ruffle Saree for Sister Parineeti Chopra and Raghav Chadha 's Engagement

रिपोर्ट्स की मानें तो वो सिर्फ ये फंक्शन में शामिल होने ही भारत पहुंची थीं और जल्द ही वापस लंदन निकल जाएंगी। वहां फिलहाल प्रियंका अपनी फिल्म और शो सिटाडेल का प्रमोशन कर रही हैं।

परिणीति की सगाई की बात करें तो प्रियंका के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से परिणीति के करीबी करण जौहर और मनीष मल्होत्री भी दिल्ली पहुंचे थे। साथ ही इस सगाई में हर राजनीतिक हस्तियां भी नजर आईं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ यहां पहुंचे थे। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी फंक्शन में शिरकत ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X