मल्लिका के वाहियात बयान पर भड़की प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की सेक्स बम मल्लिका शेरावत ने भारत को महिलाओं के लिए अप्रगतिशील क्या कहा कि विश्वसुंदरी प्रियंका चोपड़ा को मिर्चि लग गयी। प्रियंका ने कहा कि मैं इस बात से बिल्कुल इत्तफाक नहीं रखती हूं और जिस किसी भी ने भी इस तरह के शब्दों का प्रयोग देश के लिए किया है उसे अपनी इस करनी पर शर्म आनी चाहिए। भारत महान हैं, यहां नारी की पूजा होती है, लोगों की सोच बदली है, लड़कियां आज पढ़ लिख रही हैं, अपने दम पर खड़ी हैं।
और तो और मैं भी तो भारत की ही बेटी हूं, मैने भी तो लोगों की सोच से हटकर विश्व सुंदरी का खिताब जीता। मुझे देश में इज्जत और प्यार मिला है, मैं कैसे कह दूं? जिस किसी ने भी विश्वपटल पर देश के लिए यह वाहियात बातें की हैं उन्हें तत्काल देश से माफी मांगनी चाहिए।
मालूम हो कि कान फिल्म समारोह में सेक्स बम मल्लिका शेरावत ने कहा है कि भारत की सोच अप्रगतिशील है, यहां के लोग किसी भी महिला की तरक्की नहीं देख सकते हैं। यहां के लोग रूढिवादी परंपरा के हैं। मैंने महिलाओं की दशा बदलने की कोशिश की तो मुझे ही बुरा और गलत ठहरा दिया गया। भारत की इस गलत और गंदी मानसिकता के ही कारण मैं आधे दिन भारत में और आधे दिन अमेरिका में रहती हूं।


Click it and Unblock the Notifications











