'तेज' आयटम प्रियंका चली मुन्नी बनने

हालांकि प्रियंका ने अभी खुल कर इस बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन उनकी खामोशी इस बात की ओर इशारा कर रही है कि वो बहुत जल्द फिल्म 'तेज' में अपने आयटम के जरिये जलवा बिखेरने वाली है। पिछले काफी समय से प्रियंका की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है जिसके चलते हो सकता है कि विश्व सुंदरी ने आयटम करने का फैसला ले लिया है। क्यों कि फिल्म दबंग के बाद तो जैसे फिल्मों में आयटम नंबर की बाढ़ आ गयी है। फिल्म चले ना चले आयटम जरूर चल जाता है।
मुन्नी के बाद शीला, रजिया , जलेबी और दम मारो दम ने तो लोगों का दिल ही लूट लिया है। लोग फिल्म की अभिनेत्रियों से ज्यादा फिल्म की आयटम गर्ल को पसंद करते हैं। मतलब ये कि दौलत और शौहरत दोनों ही आयटम गर्ल के हिस्से में आ रहे है इसलिए शायद मैडम प्रियंका मुन्नी-शीला बन कल लोगों का दिल चुराने की कोशिश में लग गयी है।
;

Click it and Unblock the Notifications











