देसी गर्ल ही नहीं सिंगर भी हैं प्रियंका

जी हां यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप ने प्रियंका चोपड़ा के साथ ग्लोबल रिकॉर्डिंग के लिए करार कर लिया है। इस करार के साथ प्रियंका ने अब पॉप म्यूज़िक के वर्ल्ड में अपना पहला कदम रखा है। यूनिवर्सल म्यूजिक और देसी हिट्स के साथ हुई इस ग्लोबल डील के तहत प्रियंका देसी हिट्स के साथ मिलकर उत्तरी अमेरिका में अपना पहला म्यूजिक ऐल्बम लॉन्च करेंगी। यानी कि अब ये देसी दिवा अपनी आवाज़ का जादू सारी दुनिया में बिखेरंगी। प्रियंका ने ट्वीट किया है कि यह मेरा सपना था जो आब पूरा होते दिखाई दे रहा है।
प्रियंका के म्यूजिक करियर को संभालने की जिम्मेदारी ट्रॉय कार्टर पर होगी जो कि लेडी गागा के म्यूजिक करियर को भी संभालते हैं। प्रियंका को शुरु से ही म्यूजिक की दुनिया पसंद थी और अब वो इसी दुनिया का हिस्सा बनने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications