प्रियंका चोपड़ा की अगली बॉलीवुड फिल्म फाइनल..बिल्कुल सच!
प्रियंका चोपड़ा कल्पना चावला की बायोपिक में नजर आएंगी और ये बात पूरी तरह से सच है।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क से 10 दिनों के लिए भारत आई हैं और उन्हें हर तरफ से काफी प्यार और सम्मान मिल रहा है । प्रियंका चोपड़ा के फैन्स के लिए एक गुड न्यूज है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अगली बॉलीवुड आखिरकार फाइनल कर ली है जो एक बायोपिक होगी।
[ दत्त Vs टाईगर: अब या तो सलमान आएंगे...या बस आकर निकल जाएंगे! ]
जी हां प्रियंका चोपड़ा ने भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की बायोपिक को करने के लिए राजी हो गई हैं। प्रियंका चोपड़ा की टीम से मेकर्स पिछले एक साल बात कर रहे थे और आखिरकार फिल्प की स्क्रिप्ट पर प्रियंका चोपड़ा की मुहर लग गई है।

डेब्यू डायरेक्टर प्रिया मिश्रा ने इस फिल्म के बारे में कंफर्म किया है कि वो इस फिल्म पर काम कर रही हैं। प्रिया इस प्रोजेक्ट पर पिछले साल सालों से लगी थी। हालांकि किसी ने अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन ये भी जल्द ही किया जाएगा।
प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म जय गंगाजल थी जो जनवरी 2016 में रिलीज हुई थी। प्रियंका चोपड़ा पिछले 2-3 सालों से पूरी तरह हॉलीवुड प्रोजेक्ट पर ध्यान दे रही हैं और साथ ही उनकी फिल्म बेवॉच भी इस मई में रिलीज हो जाएगी और उसके बाद प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट पर ध्यान देंगी।


Click it and Unblock the Notifications