महंगी हुई बॉलीवुड की जंगली बिल्ली, बिकी 9 करोड़ में

आपको बता दें कि बॉलीवुड में अभी तक सबसे महंगी हीरोइन का खिताब इससे पहले करीना कपूर के पास था जो उन्होंने फिल्म हीरोइन करने के लिए लिया था। 1973 में बनी ज़ंजीर के इस सीक्वल में प्रियंका बतौर लीड अभिनेत्री काम कर रही है जहाँ फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार निभा रहे है न्यूकमर राम चरण तेज इस फिल्म में प्रियंका और राम चरण तेज के अलावा अर्जुन रामपाल ने भी अभी ने किया है।
इस फिल्म ज़ंजीर के रीमेक में प्रियंका एक एनआरआई का किरदार निभा रही है जो कि एक बड़ा ही बोल्ड किरादर है साथ ही आपको ये भी बता दे कि इस फिल्म को करने के बाद प्रियंका बॉलीवुड कि इकलौती हीरोइन होंगी जो कि अमिताभ बच्चन द्वारा अभिनीत किसी भी फिल्म में तीसरी बार अभिनय कर रही है गौरतलब है कि इससे पहले प्रियंका फिल्म डान,अग्निपथ में काम कर अपने अभिनय का लोखा मनवा चुकी है।
प्रियंका के बेहद नजदीकी सूत्रों कि माने तो उनका अमिताभ कि फिल्मों में काम करना महज़ इत्तेफाक है इन फिल्मों को लेकर प्रियंका बहुत एक्साइटेड है और बहुत जल्द शूटिंग कि डेट्स फिनाल करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications