एकता कपूर की अगली फिल्म में दिखेंगी मैरी कॉम!
[बॉलीवुड न्यूज] प्रियंका चोपड़ा इस साल दो फिल्मों में नजर आने वाली हैं। एक जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो', दूसरी संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बाजीराव मस्तानी'। बहरहाल, इसके साथ ही प्रियंका अपनी कई प्रोजेक्ट्स में भी बिजी हैं।
लेकिन प्रियंका इसी के साथ अगले साल की प्लानिंग भी कर रही हैं। खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने एकता कपूर की फिल्म साइन करने वाली हैं। हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एक सूत्र ने बताया कि प्रियंका ने हाल ही में एकता से मुलाकात भी की है।
बता दें, एकता कपूर के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म एक लव-स्टोरी होगी, लेकिन साथ ही कई ट्विस्ट एंड टर्न्स के साथ। प्रियंका ने इस फिल्म के स्क्रिप्ट पर भी एकता से बात कर ली है। वहीं, एकता के क्रिएटिव टीम से मिलकर डेट्स पर भी बात की है।
PICS: कैमरे के पीछे सेट पर क्या करते हैं 'दिल धड़कने दो' के सितारे
इस साल तो प्रियंका बिल्कुल पैक हैं, लेकिन प्रियंका ने 2016 में डेट्स देने की बात फाइनल की है। प्रियंका एकता की फिल्म में काम करने को काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इससे पहले उन्होंने कभी एकता के साथ काम नहीं किया है। बहरहाल, इस फिल्म का निर्देशन कौन होगा, यह अभी भी फाइनल नहीं है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



