..................... Priyanka Chopra shows brother Siddharth Chopra before wedding glimpse - Hindi Filmibeat

भाई की शादी की तैयारियां कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, दिखाई मेहमानों की झलक तो लोग बोले- घर में कलेश करवाकर...

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra brother Siddharth Chopra Wedding Preparation: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों जमकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी प्रियंका हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग पर नजर आती हैं तो कभी घर पर भाई की शादी की तैयारियां करती दिख रही हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर अपने भाई की शादी से पहले की कुछ झलकियां शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

भाई की शादी की तैयारियां कर रही हैं प्रियंका
जी हां, प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा कभी डांस प्रैक्टिस की तस्वीर शेयर करती हैं तो कभी प्रियंका मेहमनों के साथ तस्वीर शेयर करती हैं। तो कभी प्रियंका दिखाती हैं कि उनकी बेटी मालती शादी वाले घर में बच्चों के साथ घुल मिल गई है। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही प्रियंका कैप्शन में लिखती हैं- शादी का घर है और कार्यक्रम कल से शुरू होगा। मेरे भाई की शादी है। संगीत के लिए सभी मिलकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। घर आकर बहुत अच्छा लगा रहा है मेरा दिल भरा हुआ है और मेरा शेड्यूल भी।

प्रियंका का पोस्ट देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
प्रियंका आगे कहती हैं कि किसने कहा कि शादी आसान है ? तो क्या इसमें मजा है ? हां बिल्कुल। इस पल का मैं पिछले कुछ दिनों से इंतजार कर रही हूं। बता दें कि प्रियंका के इस पोस्ट पर फैन्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शादी वाले घर में बहुत ही ज्यादा मजा आता है सभी से लंबे समय के बाद मिलना हो पाता है। वहीं दूसरे ने लिखा- मानना पड़ेगा प्रियंका दिल से एक दम देसी है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-बुआ आई हैं अब घर में कलेश करवा कर ही जाएंगी।

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X