Priyanka Chopra ने अपने फैंस को बनाया बेवकूफ, नए लुक में खुली एक्ट्रेस की पोल

Priyanka Chopra New Look: बीते दिन प्रियंका चोपड़ा का एक लुक सामने आया था, जिसमें एक्ट्रेस छोटे-छोटे बालों में नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस के फैंस को लगा कि हसीना असलियत में अपने बालों की कुर्बानी दे दी है। लेकिन अब प्रियंका का एक नया लुक सामने आया है।
ग्लोबल स्टार प्रियंकाने सोशल मीडिया पर उस वक्त हंगामा मचा दिया जब वह रोम में बुल्गारी के इवेंट के लिए शानदार लुक में नजर आईं। वह लक्ज़री लेबल के 140 कैरेट के हार के साथ एक खूबसूरत आइवरी-ब्लैक आउटफिट पहने नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस छोटे बालों में दिखाई दीं। यह हेयरकट उन पर काफी सूट भी कर रहा था।
अब बुल्गारी इवेंट की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं और प्रियंका को एक नए लुक में देखा जा सकता है, इस बार एक ऑल-ब्लैक आउटफिट में वो कहर ढाती नजर आ रही हैं। लेकिन जो सबसे ज्यादा चौंकान वाला था, वो थे उनके लंबे बाल। एक्ट्रेस का गाउन बॉडी हगिंग था, जो एक्ट्रेस पर काफी ज्यादा जंच रहा था।
प्रियंका को इससे पहले बुलगारी के अन्य ग्लोबल अबैसेडर्स के साथ देखा गया था जब उन्होंने बॉब हेयरकट कराया था। बुल्गारी की 140वीं एनिवर्सिरी मनाने के लिए उन्हें ऐनी हैथवे, ताइवानी एक्ट्रेस शू क्यूई और चीनी-अमेरिकी गायक लियू यिफेई के साथ देखा गया था।
लोगों का ध्यान प्रियंका के गले में लटके 140 कैरेट के बुल्गारी नेकलेस पर होना चाहिए था, लेकिन जिस चीज़ ने इंटरनेट पर सबसे ज्यादा शोर मचाया, वह था उनका हेयरकट। इस हार को सर्पेंटी एटर्ना नेकलेस कहा जाता है, जिसकी कीमत 43 मिलियन डॉलर है।
बीते दिन जैसे ही प्रियंका ने बॉब लुक में एंट्री की तो फैंस को लगा कि उन्होंने सचमुच में अपने बाल कटवा लिए हैं, लेकिन फिर उन्होंने एक और शानदार लुक दिखाया है। इससे काफी चर्चा हुई और कुछ फैंस को निराशा हुई कि उन्होंने अपने बाल नहीं कटवाए हैं और यह केवल ग्लैमर के लिए था।
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा इल्या नैशुलर द्वारा निर्देशित आने वाली एक्शन-कॉमेडी हेड्स ऑफ स्टेट में दिखाई देंगी। इसमें इदरीस एल्बा, जॉन सीना और जैक क्वैड भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी की है। वह फ्रैंक ई फ्लावर्स की द ब्लफ़ में भी एक्टिंग करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications