जब प्रियंका चोपड़ा ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब, मां ने सबसे पहले पूछा था ये सवाल !

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ उनकी मां भी हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने खुलासा किया कि जब प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था तो उनका पहला रिएक्शन क्या था। प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- 'मिस वर्ल्ड 2000.... मैं उस समय 18 साल की थी और मिस वर्ल्ड बन गई। स्टेज पर जब मैं अपने माता-पिता से मिली तो पहली चीज जो मेरी मां ने कही वह थी- अब तुम्हारी पढ़ाई का क्या होगा?'

वीडियो में मधु चोपड़ा ने उस दिन को याद करते हुए कहा, "मेरी आंखों से आंसू बहे जा रहे थे। मुझे नहीं पता था कि क्या होने वाला है। मैं बस उसे गले लगाना चाहती थी और जब मैंने उसे गले लगाया तो मैंने उस वक्त बहुत ही बेवकूफी वाली बात कह दी। उस वक्त मुझे कहना चाहिए था कि तुम्हारे मिस वर्ल्ड बनने से मैं बहुत खुश हूं, ये बोलने के बजाय मैंने कहा- अब तुम्हारी पढ़ाई का क्या होगा!"

Priyanka Chopra

वहीं, प्रियंका के भाई सिद्धार्थ बताते हैं, "उस वक्त मेरे अंदर मिली जुली फीलिंग्स थीं। मैं खुश था कि वो जीत गईं लेकिन अगले ही पल मुझे समझ आ गया कि अब पढ़ाई के लिए प्रियंका के बजाय मैं अमेरिका जाऊंगा।"

बता दें, फिल्मों में आने से पहले प्रियंका मॉडल रह चुकी हैं। यहां देंखे उनकी मॉडलिंग के दिनों की कुछ तस्वीरें और किस्से-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X