खून से लथपथ दिखीं Priyanka Chopra, फिल्म की शूटिंग में बुरी तरह से जख्मी हुई एक्ट्रेस

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Video: अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' के सेट पर घायल होने के एक दिन बाद, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खून और जख्मों से लथपथ एक वीडियो शेयर किया। फिल्म में वह कई सीरियस रोल निभाती नजर आएंगी और लगता है कि पीसी ने खुद को पूरी तरह से इस किरदार में ढाल लिया है।

प्रियंका ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कैमरे पर खून से लथपथ होंठ और चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनकी गर्दन और छाती से खून बहता भी दिख रहा है।

वीडियो में उन्होंने कहा, "हां, जब आप एक्शन फिल्में करते हैं... तो यह वाकई ग्लैमरस होता है। ऑफिस में एक और दिन।" इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे की तस्वीरों के साथ-साथ अपने शरीर पर कट और चोटों की तस्वीरें भी शेयर कीं। बुधवार को उन्होंने अपनी गर्दन पर गहरे घाव की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा था, "ओह, मेरी नौकरी के प्रोफेशनल खतरे।"

आपको बता दें, द ब्लफ़ एक महिला समुद्री डाकू की कहानी है, जिसका किरदार प्रियंका ने निभाया है, जो अपने परिवार की रक्षा के लिए एक जर्नी पर निकलती है। एक्ट्रेस इस फ़िल्म में कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी और इसका डायरेक्शन फ्रैंक ई फ्लावर्स कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया में फिल्म की शूटिंग कर रही प्रियंका ने कुछ दिन पहले फिल्म की टीम के लिए एक नोट लिखा था। इसमें लिखा था- "जब मैं कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करती हूं तो मेरे लिए यह जानना बहुत ज़रूरी होता है कि इसे बनाने के लिए जो लोग साथ आते हैं, वे बेहतरीन हैं। हम अपने परिवारों और घरों से दूर एक साथ बहुत समय बिताते हैं, सोचते हैं, खाते हैं और उस आर्ट में सांस लेते हैं जिसमें हम योगदान दे रहे हैं। यह बहुत आसान हो जाता है जब आपके आस-पास के सभी लोग खुशी, डेडिकेशन और अपने काम में बेहतरीन होते हैं। "

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, द ब्लफ़ के अलावा, प्रियंका के पास 'हेड्स ऑफ़ स्टेट' भी है, जिसमें जॉन सीना और इदरीस एल्बा भी लीड रोल्स में हैं।

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X