प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में मनाया करवाचौथ, निक जोनस के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
बुधवार को देशभर में धूमधाम से करवाचौथ मनाया गया। बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी फैंस के साथ इस दिन खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, बिपाशा बसु, नेहा कक्कड़, काजोल आदि लाल साड़ियों में सजी दिखीं। वहीं, अब प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक जोनस के साथ करवाचौथ की तस्वीरें शेयर की हैं, जहां दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, "सभी को हैप्पी करवा चौथ। निक आई लव यू।" वहीं, निक ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- हैप्पी करवाचौथ सभी को.. Blessed to have my beautiful wife home..

बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 1 दिसंबर 2018 को हुई थी। प्रियंका ने पिछले साल भी धूमधाम से करवाचौथ सेलिब्रेट किया था और तस्वीरें शेयर की थीं। कहना गलत नहीं होगा कि इस साल फैंस को उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार था। लाल साड़ी में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications