Pics: प्रियंका चोपड़ा की प्रपोज़ एनिवर्सरी - निक जोनस की याद में बढ़ा ली मूंछें, फिर भी बिकीनी में मस्ती
प्रियंका चोपड़ा ने जहां 18 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मनाया वहीं 19 जुलाई को वो ऐसा जश्न मना रही हैं जो आशिकों के लिए भारी पड़ने वाला है क्योंकि ये अब नया ट्रेंड बन जाएगा। 18 जुलाई को, प्रियंका का जन्मदिन खत्म होते ही, 19 जुलाई की रात 12 बजे निक जोनस ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज़ कर दिया था।
और प्रियंका चोपड़ा इसी का जश्न मना रही हैं। प्रियंका ने अपनी और निक जोनस की एक बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की और लिखा - ऐसा लगता है कि इस बात को सदियां बीत गईं, फिर भी लगता है कि कल की ही बात है। मेरा सबकुछ। तीन साल हो गए। I Love You. तस्वीर में प्रियंका के हाथ में एक बड़ी सी हीरे की अंगूठी भी दिखाई दे रही है।

इस अंगूठी को खरीदने के लिए निक जोनस ने Tiffany का पूरा स्टोर बंद करवा दिया था जिससे कि वो आराम से शॉपिंग कर सकें और किसी को कुछ पता ना चले। इस काम में उनके भाई ने उनकी मदद की थी। निक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने प्रियंका का जन्मदिन खत्म होने का इंतज़ार किया था और फिर प्रियंका को प्रपोज़ किया था क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि दो जश्न एक ही दिन मनाने पड़े।
तो बस अपने जन्मदिन के बाद प्रियंका चोपड़ा अगले ही दिन अपने प्रपोज़ल एनिवर्सरी का जश्न मना रही है। निक जोनस के प्रपोज़ करने के छह महीने बाद ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने उदयपुर में शादी कर ली थी। अपने जन्मदिन पर भी प्रियंका ने खूब मस्ती की और तस्वीरों का पूरा पिटारा ही शेयर कर डाला।

मस्ती के मूड में
प्रियंका चोपड़ा काफी मस्ती के मूड में दिखीं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा - एक चीज़ जो मैंने पिछले साल सीखी वो ये है कि ज़िंदगी में हर पल को जीना चाहिए। हर दिन खुशियां दस्तक देती हैं और आज से मैं इन खुशियों को रोज़ ढूंढूंगी।

यूं हुई दिन की शुरूआत
प्रियंका चोपड़ा ने अपने जन्मदिन की शुरूआत इस तस्वीर के साथ की। प्रियंका, अपने घर के स्विमिंग पूल के किनारे, एक खूबसूरत सी monokini में आराम करती नज़र आईं। साथ ही इस तस्वीर में दिखा प्रियंका चोपड़ा का नया टैटू जिसमें एक नक्शा दिखाई दे रहा है।

उफ्फ तेरी अदा!
प्रियंका चोपड़ा ने पूल के किनारे एक फोटोशूट भी लगे हाथ कर ही लिया। और उनकी इस तस्वीर को देख कर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। प्रियंका इस तस्वीर में परफेक्ट सुपरमॉडल अवतार में नज़र आ रही हैं।

दोस्तों ने मनाया जन्मदिन
भले ही निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के साथ नहीं थे लेकिन प्रियंका के दोस्तों ने उनके जन्मदिन में कोई कसर नहीं रहने दी। पूल के किनारे, प्रियंका चोपड़ा जोनस के पहले अक्षर PCJ के बड़े बड़े कटआउट्स रख गए। साथ ही Happy Birth Day के पहले अक्षर HBD भी सजावट का हिस्सा बने। लेकिन इस सजावट को फीका कर रही है प्रियंका चोपड़ा की ये दमकती सी तस्वीर।

दोस्तों के साथ की मस्ती
अपने दोस्तों के साथ प्रियंका चोपड़ा काफी मस्ती के मूड में दिखाई दीं। प्रियंका चोपड़ा इस समय लंदन में हैं और निक जोनस अमरीका में। लेकिन निक जोनस की कमी, प्रियंका के दोस्तों ने पूरी की जिन्होंने पूरा दिन प्रियंका के ही साथ मस्ती करते बिताया।

सबको दिया धन्यवाद
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सभी दोस्तों, फैन्स और जानने वालों को धन्यवाद कहा। प्रियंका ने लिखा, इतने सारे मेसेज, कॉल, कहानियां, ट्वीट, इंस्टाग्राम पोस्ट। इस प्यार के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। हमेशा मेरा साथ देने के लिए भी धन्यवाद।

अपने पालतू कुत्ते के साथ दिखीं
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पालतू कुत्ते के साथ भी एक बेहद क्यूट सी तस्वीर शेयर की।

39 साल की प्रियंका
अब जन्मदिन का जश्न हो और केक ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। प्रियंका ने मोमबत्ती बुझाने से पहले क्या मुराद मांगी पता नहीं, लेकिन बस फैन्स की तो यही इच्छा है कि प्रियंका जल्दी ही बड़े परदे पर अपनी वापसी करें।


Click it and Unblock the Notifications











