..................... Priyanka chopra shares glimpse of her weekend with daughter malti marie see pics here। प्रियंका चोपड़ा ने वीकेंड पर अपनी बेटी मालती मेरी के साथ खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ वीकेंड पर यूं की मस्ती, शेयर की बेहद खास तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा मां बनने के बाद अक्सर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार वीकेंड के मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर में मालती मेरी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी और मालती की तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में भी उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।

पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने एक सेल्फी शेयर की है। इसमें प्रियंका चोपड़ा ने मालती को गोद में ले रखा है। मालती जहां सामने की ओर देख रही हैं वहीं, प्रियंका ने कैमरे में देखते हुए तस्वीर क्लिक की है। इस तस्वीर में वो स्वीमिंग पूल के पास बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद शर्ट और ऑलिव ग्रीन शॉर्ट्स पहन रखा है। वहीं, मालती सफेद फ्रॉक के साथ क्यूट हेयरबैंड में नजर आ रही हैं।

Priyanka chopra shares glimpse of her weekend with daughter malti marie see pics here

Recommended Video

Priyanka Chopra ने बेटी की share की photos, कुत्तों के बीच खेलती मालती | FilmiBeat

दूसरी क्लोजअप तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा मालती को देखते हुए हंस रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की क्यूट लिटिल बेबी ने अपने पैरों के मम्मी के चेहरे पर रखा हुआ है। इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- प्यार जैसा कोई और नहीं। उनकी तस्वीर पर कॉमेंट करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा है, 'मैं उसे मिस कर रही हूं।'

वहीं, अनुष्का शर्मा, प्रीति जिंटा और सोनाली बेंद्रे ने कॉमेंट सेक्शन में रेड हार्ट इमोजी शेयर किया है। आपको बता दें कि इस साल जनवरी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने घोषणा की थी कि वो सेरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता-पिता बने हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु मालती चोपड़ा और निक जोनस की मां डेनिस मेरी जोनस के नाम पर अपनी बेटी का नाम मालती मेरी रखा है। प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और 'सिटाडेल' सीरीज में नजर आएंगी। यह सीरीज ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। साथ ही उन्होंने फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' को भी साइन किया है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X