..................... Priyanka Chopra shares an unseen romantic pic with Nick Jonas from her wedding - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की निक जोनस के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीर, आपने नहीं देखा होगा ऐसा रोमांस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर को परिवार को साक्षी मानते हुए क्रिश्चियन परंपरा से एक दूसरे को पति - पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। फिर 2 दिसंबर को दोनों ने शादी के सात फेरे लिए। पूरे इंटरनेट पर उनकी शादी की तस्वीरें भरी पड़ी हुई हैं लेकिन प्रिंयका ने अपनी शादी से एक और बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में निक जोनस, प्रियंका को अपनी बांहों में उठाए नज़र आ रहे हैं जबकि पीछे पूरा उम्मेद भवन जगमगा रहा है। निक और प्रियंका की शादी की सारी रस्में उदयपुर के उम्मेद भवन पैलेस से हुईं और 4 दिन दोनों के परिवारों ने भरपूर इंजॉय किया।

priyanka-chopra-shares-an-unseen-romantic-pic-with-nick-jonas-from-her-wedding

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, 19 और 20 दिसंबर को मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन देने वाले हैं। जहां 19 को, परिवार और करीबी मित्रों के लिए मुंबई के JW MARIOTT में शादी की एक रिसेप्शन पार्टी रखी गई है वहीं 20 को ताज लैंड्स एंड में बॉलीवुड धमाका होगा।

प्रियंका और निक की क्रिश्चियन शादी के बाद काफी बड़ा जश्न हुआ जहां एक 18 फीट का केक सबकी लाइमलाइट चुरा ले गया। इस केक के लिए निक स्पेशल शेफ अपने साथ लेकर आए थे और जिसने भी ये केक देखा वो देखता ही रह गया। वैसे देखिए इस शाही शादी की बेहद खास तस्वीरें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X