वेंटीलेटर के नेशनल अवार्ड जीतने पर इमोशनल हुईं प्रियंका..'पापा' को किया याद
वेंटीवेटर के नेशनल अवार्ड जीतने पर प्रियंका चोपड़ा काफी इमोशनल हुईं और अपने पापा को याद किया।
प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म 'वेंटीलेटर' को 3 नेशनल अवॉर्ड मिले। फिल्म को प्रियंका चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। पिछले साल नवंबर में रिलीज हुई इस फिल्म के निर्देशक राजेश मापुस्कर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, रामेश्वर भगत को सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग और आलोक डे को साउंड मिक्सिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
[अक्षय कुमार.. सोनम कपूर को नेशनल अवार्ड.. ये क्यों है SHOCKED]
प्रियंका चोपड़ा ने कई बार कहा है कि ये फिल्म उन्होंने अपने पापा के लिए बनाई है और जब फिल्म के खाते में इतनी बड़ी सफलता आई तो प्रियंका चोपड़ा काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने अपने पापा का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो गाना गाते नजर आ रहे हैं। उनकी मम्मी भी हीं बैठी हैं।
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें वो और उनकी मम्मी काफी खुश नजर आ रही हैं और उनके हाथों में वेंटीलेटर का पोस्टर है और दोनों डांस भी कर रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड और अब क्षत्रिय सिनेमा में भी हाथ आजमा रही हैं। वो एक पंजाबी फिल्म भी प्रोड्यूस कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications