खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बचपन की Rare फोटो, खुद की बोल्डनेस पर करती हैं लाखों खर्च
विदेश में रहकर प्रियंका चोपड़ा देश और निजी जिंदगी से जुड़ी कई खास चीजों के लिए सोशल मीडिया का काफी तेजी से इस्तेमाल करती हैंं। प्रियंका चोपड़ा जब से प्रियंका चोपड़ा जोनस बन गई हैं, उनके जीवन का कई बार इंस्टाग्राम के जरिए बयान हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं।
ऐसे में जब उन्होंने अपने बचपन की ये अनदेखी फोटो शेयर की तो ये खबर पूरी तरह से छा गई। प्रियंका चोपड़ा ने पानी में खेलते हुए अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में एक लड़का भी मौजूद है। इसी के दिन को खास बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने ये स्पेशल तस्वीर पोस्ट की है। प्रियंका चोपड़ा के साथ फोटो में जो बच्चा दिखाई दे रहा है वो और कोई नहीं बल्कि प्रियंका के भाई सिद्धार्थ हैं।
अपने भाई को इस खास यादगार तस्वीर के साथ प्रियंका चोपड़ा ने बोला है जन्मदिन मुबारकर हो सिद्धार्थ। तुम्हें बहुत सारा प्यार, काश में वहां तुम्हारे साथ होती तुम्हारा जन्मदिन मनाने के लिए। तुम्हें ढेर सारा प्यार। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ उनसे छोटे हैं। वो मुबंई में रहते हैं।
लंदन में फिल्म एकेडमी से पढ़ाई करने वाले सिद्धार्थ फिल्म निर्माण का काम करते हैं। हालांकि वह अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह नाम नहीं कमा पाए हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर को 5 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। प्रियंका चोपड़ा बचपन में जितनी खूबसूरत दिखती थीं, वहीं बीते कुछ सालों से उनके स्टाइल और बोल्डनेस की भी चर्चा विदेशी मीडिया में होने लगी है। प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल पर लाखों ंखर्च करती हैं।

इंस्टाग्राम पर एक्टिव प्रियंका चोपड़ा की फोटो
इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने वालीं प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता इतनी अधिक है कि वह इंस्टाग्राम के जरिए महीने में करोड़ों की कमाई आसानी से कर लेती हैं। एक पोस्ट के पीछे प्रियंका चोपड़ा करोड़ों की फीस लेती हैं। हाल ही में उन्होंने इस मामले में रिकॅार्ड भी कायम किया है। कमाई के लिहाज से प्रियंका महीने में कई करोड़ बटोर लेती हैं।

प्रियंंका चोपड़ा का गजब का स्टाइल
ग्लोबल स्टार होने के बाद से प्रियंका चोपड़ा देश और विदेश दोनों के दर्शकों का प्यार पा रही हैं। फिल्म और टीवी एड के साथ प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में खाने को लेकर भी अपना एक शानदार बिजनेस शुरू किया है। न्यूयॅार्क में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपना रेस्टारेंट सोना नाम से खोला है। कोविड के कारण कुछ देर के लिए बंद रहने के बाद फिर से उनका रेस्टारेंट शुरू हो गया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की साल भर की कमाई 734 करोड़
सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता अधिक हुई है। हाल ही में दोनों ने मिलकर 140 करोड़ से अधिक का घर लिया है। साथ ही दोनों अपने काम के जरिए साल में कुल करीब 734 करोड़ की कमाई करते हैं। जो कि बॅालीवुड के किसी भी स्टार की कमाई से काफी अधिक है। प्रियंका ने कमाई के लिहाज से भी कई बॅालीवुड स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है।

प्रियंका चोपड़ा का जबरदस्त स्टाइल और इतने करोड़ की कमाई
प्रियंका चोपड़ा एक वेब शो के लिए 3 करोड़ तो वहीं स्टेज शो के लिए भी वो 5 करोड़ के करीब की फिल्म लेती हैं। हिंदी फिल्मों के लिए उनकी फीस 10 से 12 करोड़ के बीच की है। हिंदी सिनेमा में प्रियंका केवल उन फिल्मों को इस समय प्राथमिकता दे रही हैं जो कि कंटेंट के लिहाज से ग्लोबल दर्शकों को भी अपनी तरह ले आए। प्रियंका चोपड़ा का प्रोडक्शन हाउस भी है। ऐसे में प्रियंका बतौर निर्माता और एक्ट्रेस अपनी पकड़ मजबूत बना रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications