हॉलीवुड के इस दिग्गज के साथ दिखीं प्रियंका..जानें क्या है मामला
हाल ही में प्रियंका ने हॉलीवुड के दिग्गSHOCKING..सबसे महंगे स्टार..कोई 6th Pass..किसी ने छोड़ दी पढ़ाई!ज के साथ तस्वीर शेयर की है।
हाल ही में हॉलीवुड में झंडे गाड़ चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में हैं। वहीं एक बार फिर एक तस्वीर शेयर करके प्रियंका ने फिर हेडलाइन्स बटोर ली हैं। अपने टैलेंट के बल पर प्रियंका इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। वहीं अब प्रियंका हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ दिखाई दे रही हैं।
[SHOCKING..सबसे महंगे स्टार..कोई 6th Pass..किसी ने छोड़ दी पढ़ाई!]
हाल ही में प्रियंका ने हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस वूपी गोल्डबर्ग, फिल्म प्रोड्यूसर जेन रोजेंथ और दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो के साथ तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। वहीं इन लोगों के साथ प्रियंका के बारे में एक बात तो साफ है कि आने वाले समय में प्रियंका हॉलीवुड में एक बड़ा नाम साबित होने वाली हैं।

प्रियंका हॉलीवुड की कई नामी हस्तियों के साथ यहां डॉक्यूमेंट्री और स्टूडेंट विजनरी प्रतियोगिता को जज करेंगी। इस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचने के बाद उन्होंने हॉलीवुड के दिग्गज सितारों के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।
प्रियंका ने एक्ट्रेस वूपी गोल्डबर्ग, फिल्म प्रोड्यूसर जेन रोजेंथ और दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो के साथ ग्लैमरस तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। रॉबर्ट हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं और उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल की स्थापना जेन रोजेंथ, रॉबर्ट डी नीरो ओर क्रेग हैटकॉफ ने 2002 में की थी। इस फिल्म फेस्टिवल को जज करने के बाद प्रियंका इंडिया आएंगी। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी।
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में एक के बाद एक झंडे गाड़ रही हैं। 'क्वांटिको' सीरियल और 'बेवॉच' के ट्रेलर में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है अब शो की शूटिंग पूरी करने के बाद प्रियंका ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में ज्यूरी बनकर पहुंची हैं।


Click it and Unblock the Notifications











