Priyanka Chopra की तस्वीर पर Dia Mirza ने याद दिलाई पुरानी बात, होटल से वायरल हुईं Pics

जब से देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मुंबई वापस आई हैं उनको लेकर चर्चा है और किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आ रही है। चर्चा थी कि प्रियंका चोपड़ा करीब तीन साल बाद शहर में वापसी कर रहीं हैं और इसी की वजह से उनके फैंस काफी खुश थे। फिलहाल वो अपनी तस्वीरों को लेकर खबरों में आई हैं और ये भारत वापस आने के बाद उनके द्वारा पोस्ट की गईं पहली तस्वीरें हैं। उन्होने घर पहुंचते ही ये तस्वीरें साझा की हैं और इंस्टाग्राम पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने की इन तस्वीरों पर कुछ सितारे भी रिएक्ट कर रहे हैं जिसमें दिया मिर्जा और बिपाशा बासु शामिल हैं। तस्वीरों में, प्रियंका बांद्रा-वर्ली सी लिंक की खासियत वाली मुंबई के प्रतिष्ठित दृश्य का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही हैं।
उन्होने इन तस्वीरों के साथ लिखा है, "घर। अभिनेत्री दिया मिर्जा ने कमेंट करते हुए लिखा, "याद कीजिए, यह होटल हम दोनों के लिए हफ्तों तक घर था! वापसी पर स्वागत है।" बिपाशा बसु और सोनाली बेंद्रे ने भी उनके लिए प्यार भरे इमोजी जोड़े।
दिया और प्रियंका, अन्य मिस इंडिया प्रतियोगियों के साथ, एक ही होटल में दो सप्ताह बिताए थे, जब वे सन् 2000 में प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे। जी हां, इसके अलावा बिपाशा बासु ने हार्ट इमोजी साझा किया है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपने कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैँ। उनके इंडिया वापस लौटने से पहले पता चला था कि वो किसी फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं और इसी के लिए वो भारत आईं हैँ। हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications











