Priyanka Chopra: ‘परफेक्ट मॉर्निंग’ को दिखाते हुए प्रियंका ने शेयर की बेटी मालती की प्यारी फोटो, फैंस हुए फिदा

Priyanka Chopra: मनोरंजन जगत की जानी मानी स्टार प्रियंका चोपड़ा जो कि दुनिया भर में अपने नाम का सिक्का जमा चुकी हैं, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सुबह सुबह प्रियंका चोपड़ा ने अपनी परफेक्ट मॉर्निग दिखाते हुए बेटी मालती की क्यूट फोटो शेयर की है।
दरअसल इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है, लोग उनकी प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानना पसंद करते हैं। फैंस को एक्ट्रेस कभी भी निराश नहीं करती हैं, इसीलिए वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर मालती की एक फोटो शेयर की है, ऐसा लग रहा है कि सुबह-सुबह मालती बस सो कर ही उठी हैं और उना मूड एकदम रिफ्रेशिंक नजर आ रहा है। फ्लोरल प्रिंटेड नाइट ड्रेस में मालती बेहद खुश और प्यारी रही हैं।
इस प्यारी सी फोटो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'परफेक्ट मॉर्निंग।' जैसे ही प्रियंका ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की तेजी से वायरल हो गई और फैंस इस पर जमकर प्यार लुटाने लगे। बैसे यह पहली बार नहीं है कि मालती की फोटो ऐसे वायरल हुई हो।
बैसे प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी संग पब्लिक अपीयरेंस में कम नजर आती हैं लेकिन एक्ट्रेस घर में बिताए बेटी संग क्वालिटी टाइम की झल्कियां फैंस संग शेयर करना नहीं भूलती हैं। हाल ही में वीकेंड पर अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर आउटिंग की। इसको जब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया तो हर किसी ने कहा मां बेटी की बॉन्डिग काफी अच्छी है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने सिटाडेल से अपना ओटीटी डेब्यू किया, इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड रोमांटिक फिल्म लव अगेन भी रिलीज हो गई है। इसके बाद जल्द ही प्रियंका बॉलीवुड फिल्म में काम करती नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
