..................... Priyanka Chopra shared a picture on completion of 20 years of the film 'Mujhse Shaadi Karogi', - Hindi Filmibeat

'मुझसे शादी करोगी' फिल्म के 20 साल पूरे होने पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीर, बोलीं- रानी को...

Priyanka Chopra

सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार स्टारर 'मुझ से शादी करोगी'फिल्म को रिलीज हुए आज 20 साल पूरे हो चुके हैं। 2004 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार की बेहतरीन अदाकारी और शानदार कहानी ने फैन्स का दिल जीत लिया था। भले ही फिल्म को रिलीज हुए लंबा समय हो गया हो, लेकिन फिल्म आज भी लोगों बेहद पसंद आती है। फिल्म की कहानी में जबरदस्त ह्यूमर फिल्म को काफी एटरटेनिंग बना रहा था। गोवा के बैकड्रॉप पर बनी इस फिल्म में दो लड़के (सलमान और अक्षय) रानी (प्रियंका चोपड़ा) का दिल जीतने की कोशिश करते हैं।

बता दें कि फिल्म के 20 साल पूरे होने की खुशी में ग्लोबर स्टार प्रियंका चोपड़ा ने खुशी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही में उन्होंने लिखा है। रानी को 20 साल हो गए। उस समय भौहें...

सलमान खान ने समीर के रूप में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया था और "जीने के हैं चार दिन" में अपने यादगार डांस स्टेप्स से सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। सलमान ने फिल्म में एक परफेक्ट लवर की भूमिका निभाई है, जो रानी का प्यार पाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है। कहना होगा की इसी चीज ने दर्शकों के दिलों को छुआ है और इसी वजह से उनका यह किरदार आज भी सभी के दिलों में बसा हुआ है। सलमान की फिल्म में कॉमिक टाइमिंग बिल्कुल परफेक्ट है और हर सीन में उनकी एक पंच लाइन है जो सभी को इंप्रेस करने के साथ हंसाती भी है।

मुझसे शादी करोगी को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है, और साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है। बता दें कि फिल्म को बनाने में मात्र 15 करोड़ रुपये का खर्चा आया था। जबकि फिल्म ने उस समय 56 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन किया था। फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। यही वजह थी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X