प्रियंका चोपड़ा का चेहरा हुआ घायल? दिखाई खून से भरी सेल्फी, शूटिंग पर हुआ ऐसा हाल

कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बीच प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले ये खबर आयी थी कि जुलाई के पहले वीक में प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन प्राइम वीडियो के साथ शो साइन किया है। प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम अकाउंट इन दिनों इसी शो के जिक्र से जुड़ा हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूनी सेल्फी शेयर की है। जहां पर प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर खून वाला मेकअप लगा हुआ है। खून के छींटे के साथ प्रियंका चोपड़ा की इस सेल्फी को तेजी से देखा जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने इस सेल्फी के साथ हैशटेग में लिखा है एक्टर लाइफ साथ ही #CitaDel भी लिखा हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने ये पूरा मेकअप अपनी आगामी अमेजन प्राइम वेब सीरीज CitaDel के लिए किया है।

Priyanka Chopra

इसके साथ प्रियंका चोपड़ा ने सेल्फी पर लिखा है कि हां, आपको दूसरे आदमी को देखना चाहिए। सेट लाइफ और एक्टर्स लाइफ और सिटाडेल के साथ प्रियंका चोपड़ा ये बता रही हैं कि एक्शन से भरपूर उनकी अमेजन प्राइम की सीरीज सिटाडेल होने वाली है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने इस सेल्फी से जुड़े सीन का जिक्र नहीं किया है। ये साफ हो दाता है कि ये सीरीज प्रियंका चोपड़ा को बतौर एक्शन लेडी सुपरस्टार के तौर पर जरूर स्थापित कर सकती है। ये एक जासूसी वेब सीरीज है।

इसका निर्माण जॅाय और एंथनी रूसो कर रहे हैं। जो कि इससे पहले एंडगेम्स और एवेंजर्स इन्फिनिटी वॅार का निर्देशन कर चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से इस सीरीज के जरिए हॅालीवुड की दुनिया में अपनी जगह को मजबूत बनाती हुई नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है हर बार की तरह इस बार भी प्रियंका चोपड़ा अपनी इस सीरीज से एक्शन और थ्रिलर की दुनिया में नए लुक और दिलचस्प किरदार के साथ आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के इस मेकअप को देखने के बाद ये साफ होता है कि इस सीन के लिए उनका कमाल का मेकअप किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X