..................... प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अपना मिस इंडिया वीडियो Priyanka chopra share Miss India crowning video share 20 year old moment - Hindi Filmibeat

20 साल पहले ऐसे प्रियंका चोपड़ा बनीं मिस इंडिया, VIDEO शेयर कर खुद का उड़ाया मजाक !

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हिंदी सिनेमा में सफलता के बाद अब वह हॅालीवुड की तरफ बढ़ गई हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने आज से 20 साल पहले ब्यूटी पेजेंट मिस इंडिया के स्टेज से अपने सफर की शुरुआत की थी। उन दिनों को याद करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा को मिस इंडिया का ताज दिया गया था।

जब एक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने खुद को 20 साल पहले देखा तो वह खुद का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका ने खुद का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जहां पर खुद को उन दिनों में देखकर प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि ये मैंने क्या पहना है।

Priyanka chopra

मेरे सिर पर ये कांटों सा डिजाइन वाला ताज क्या है, क्या मैं खुद को यीशु समझ रही थी। इसके बाद प्रियंका कहती हैं कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं जीत जाऊंगी। मेरे ट्रेन टिकट की बुकिंग हो चुकी थी। मुझे वापस जाकर बोर्ड की परीक्षा देनी थी। मेरे सिर पर ताज था। जिंदगी भी अजीब है। 20 साल बीत चुके हैं।

मैंने अब तक पीछे मुड़कर नहीं देखा। इतना ही नहीं अपने फोटोशूट्स के बाल को देखकर भी प्रियंका ने हैरानी दिखाई है। प्रियंका ने कहा कि मैं तब 16 साल की थी। मेरे बाल लंबे थे। मेरा 90 के दशक का मेकअप है। डार्क लिपस्टिक, आई लाइनर। ये वही तस्वीर है। जिसने मुझे ख्वाबों की दुनिया में पहुंचाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X