प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने के बाद शेयर की फैमिली फोटो, बेटी के खिलौने की दिखाई झलक
बॅालीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस माता-पिता बन गए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर आकर बेटी से जुड़ी एक ऐसी जगह की झलक दिखाई है कि फैंस उत्साहित हो गए हैं। प्रियंका चोपड़ा काफी समय से इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं जहां पर वह पति निक जोनस के साथ खास पलों की झलक दिखाती रहती हैं।
इस बार उन्होंने एक साथ कई फोटो का डिब्बा फैंस के साथ साझा किया है। इन कई सारी फोटो के बीच उस कमरे की भी तस्वीर है जहां पर निक और प्रियंका की प्यारी सी बेटी भी मौजूद है। इस फोटो डंप के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने अपने हर दिन की आम सी लेकिन सबसे खास झलक शेयर की हैं।

इस फोटो डंप में प्रियंका पहली तस्वीर में इसरो की टी-शर्ट पहनकर बैठी हुई हैं। इसके साथ वह अपने पति निक जोनस के साथ खाली मी टाइम भी बिता रही हैं। साथ ही वह फ्राइज का आनंद उठा रही हैं। प्रियंका की इन सारी तस्वीरों के बीच उनकी बेटी की नर्सरी की फोटो भी मौजूद है। फोटो में आप देखेंगे कि एक तरफ टेडी बेयर रखा हुआ है।
दूसरी तरफ कई सारे टॉयज रखे हुए हैं।इन सभी खास चीजों के बीच माखन खाते हुए छोटे गोपाल की फोटो भी रखी हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर के खास और पुराने सदस्य डॉग्स डायना और पांडा की फोटो को भी फैंस के बीच शेयर किया है। प्रियंका की फोटो पर उनके फैन ने मम्मी लिखकर कमेंट किया तो किसी ने उन्हें खूबसूरत ग्लैमरस मॉम भी बुलाया है।
प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर मौजूद इस पहली फोटो को 8 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 22 जनवरी को अपने बच्चे के जन्म की घोषणा की। सरोगेसी की मदद से प्रियंका मां बनी हैं। बाद में यह खबर आयी कि निक और प्रियंका के घर बेटी ने जन्म लिया है।


Click it and Unblock the Notifications
