प्रियंका चोपड़ा की बेटी की पहली फोटो- 100 दिन बाद अस्पताल से मेरी परी घर आई, कठिन दिन
मदर्स डे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के साथ पहली तस्वीर शेयर की है। वैसे प्रियंका चोपड़ा के लिए बीते काफी दिन मां के तौर पर काफी मुश्किल भरे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी को 100 दिन बाद अस्पताल से घर लेकर आयी है। एक बेहद प्यारी सी फोटो के बेटी के प्रति अपनी ममता को जाहिर किया है।

wअपनी फोटो के साथ प्रियंका ने एक लंबा नोट भी शेयर किया हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि 100 से अधिक दिन बिताने के बाद हमारी परी घर आयी है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि इस मदर्स डे पर कुछ महीनों में रोलर कोस्टर जैसे उतार- चढ़ाव से गुजरने के बारे में सोच रहे थे। यह हमने नहीं बल्कि हमारे जैसे कई लोगों ने इसका अनुभव किया होगा।

100 दिन से अधिक गुजारने के बाद
NICU में 100 दिन से अधिक गुजारने के बाद हमारी नन्ही परी घर आ गई है। प्रियंका ने अपने परिवार का महत्व बताते हुए लिखा है कि हर परिवार का सफल अलग होता है। उसमें यकीन की जरूरत होती है।

हर पल कितनी कीमती और परफेक्ट
हमारे लिए बीते कुछ महीने कठिन रहे हैं। पीछे मुड़कर देखने पर पर यह साफ होता है कि हर पल कितनी कीमती और परफेक्ट है। हम बहुत खुश हैं। हमारी छोटी परी घर आ गई है। हम डॉक्टर, नर्स और विशेषज्ञ का धन्यवाद देना चाहते हैं।

मम्मी- डैडी तुमसे बहुत प्यार करते हैं
उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के हर कदम साथ दिया है। हमारे जीवन का अगला अध्याय शुरू हो रहा है। मम्मी- डैडी तुमसे बहुत प्यार करते हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा है।

मालती का जन्म 15 जनवरी
मालती का जन्म 15 जनवरी को कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में हुआ था। प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम मालती इस वजह से भी रखा है कि इसका मतलब है खुशबूदार फूल और चांदनी ( मूनलाइट) होता है। प्रीमैच्योर डिलीवरी के कारण बच्ची कुछ कमजोर भी थी।


Click it and Unblock the Notifications