प्रियंका कम थी कि गौरी ने ले लिया मेहर जेसिया से पंगा

शाहरुख और प्रियंका के बीच चल रहे तथाकथित अफेयर के चलते पहले ही गौरी प्रियंका से काफी नाराज चल रही हैं और हर जगह उनका अपमान करने से भी नहीं चुक रही हैं। लेकिन अब गौरी की दुश्मनी उनकी ही दोस्त मेहर से हो गई है। इस बात का सुबूत तब मिला जब सुजैन रोशन ने एक फैशन इवेंट का आयोजन किया और उसमें गौरी के आने से पहले ही मेहर वहां से निकल गईं।
इधर रामपाल कपल ने भी एक पार्टी दी थी जिसमें बॉलीवुड से उनके सभी खास और करीबी दोस्त आए थे लेकिन शाहरुख और गौरी गायब थे। खबर तो यह भी है कि इस साल की छुट्टियां भी दोनों परिवार अलग अलग मनाने वाले हैं। दर असल इन सबके के पिछे शाहरूख और अर्जुन की कोई टेंशन है जिसके चलते गौरी और मेहर के बीच भी अनबन हो गई है।
वैसे अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि शाहरुख और अर्जुन के की टेंशन की वजह क्या है। लेकिन एक बात तो तय है कि गौरी शाहरूख के चलते बॉलीवुड में एक के बाद एक नये दुश्मन बनाती जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications