मैं और शाहरूख... सब कोरी बकवास हैः प्रियंका
जब से प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में इंट्री ली है तब से उनका ना उनकी फिल्मों के हीरो के साथ कई बार उछाला गया है। कभी उनका नाम अक्षय कुमार के साथ जुड़ा, तो कभी रणबीर कपूर के साथ लेकिन अब शाहरूख खान के साथ उनका नाम जोड़ा जाना प्रियंका को जरा भी पसंद नहीं आ रहा है।
पानी सर के उपर तक चला गया है। प्रियंका का नाम बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान के साथ जोडे जाने पर उन्हें काफी दुख पहुंचा है। उनका कहना है कि मैं इस तरह की खबरों पर कभी ध्यान नहीं देती। यह केवल बकवास है।
आपको बता दें कि प्रियंका का नाम सबसे पहले फिल्म 'अंदाज' में एक्टर अक्षय कुमार के साथ जोड़ा गया। उसके बाद हरमन बावेजा के साथ उनके अफेयर की खबरें कई दिनों तक छाई रहीं।
फिर उनका नाम शाहिद कपूर से भी उनका नाम जोड़ा गया लेकिन इन खबरों के बारे में कभी भी प्रियंका ने इंकार नहीं किया। यही नहीं फिल्म अंजाना अंजानी में रणबीर के साथ भी उनके अफेयर की खबरें आईं।


Click it and Unblock the Notifications