सच में आइटम हैं प्रियंका!

प्रिंयका चोपड़ा जो कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है ने हाल ही में 'शूटआउट एट वडाला' में एक आइटम सॉंग करने के लिए हां कही है। प्रिंयका चोपडा़ के इस आइटम सॉंग को लेकर मीडिया ही नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा के फैन्स भी काफी उत्साहित हैं। प्रिंयका चोपडा़ का ये पहला आइटम सॉंग होगा हालांकि इस आइटम सॉंग के बारे में बातें हो रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने इसलिए इस आइटम सॉंग को हां कहा क्योंकि वो अपनी प्रतिद्विंदी करीना कपूर को एक बार फिर नीचा दिखना चाहती हैं। दूसरी तरफ चर्चा ये भी है कि प्रियंका चोपड़ा ने इस आइटम सॉंग के लिए 2.8 करोड़ रुपये चार्ज किये हैं जो कि आइटम सॉंग के लिए चार्ज की गयी सबसे बड़ी रकमों में से एक है।

संजय गुप्ता के निर्देशन और एकता कपूर के निर्माण में बनी फिल्म शूटआउट एट वडाला में प्रियंका चोपड़ा के आइटम सॉंग को लेकर काफी चर्चा हो रही है। प्रिंयका चोपड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो इस आइटम सॉंग को लेकर कुछ ज्यादा उत्साहित नहीं हैं बल्कि वो इस बात से उत्साहित हैं कि उन्हें एकता कपूर के साथ काम करने का मौका मिला है। दूसरी तरफ प्रिंयका चोपड़ा को बतौर आइटम गर्ल देखने का मौका मिलने से लोग भी काफी उत्साहित हैं। ज्ञात हो कि कुछ समय पहले प्रिंयका चोपड़ा का पहला एलबम इन माई सिटी लॉंच हुआ था और उसमें प्रिंयका चोपड़ा काफी सेक्सी और हॉट दिखी थीं।

प्रिंयका चोपड़ा के इसी हॉट लुक को अपनी फिल्म में लाने के लिए एकता कपूर ने उन्हें बबली बदमाश है आइटम सॉंग करने के लिए मनाया। वैसे भी करीना और कैटरीना कैफ अगर चिकनी चमेंली और फेविकॉल जैसे आइटम सॉंग कर सकती हैं तो हमारी प्रिंयका आखिर इनसे कम हैं क्या। बैंगलोर के दत्तू चिलाल का कहना है "प्रिंयका चोपड़ा का एलबम इन माई सिटी में काफी हॉट लगी हैं और एक आइटम गर्ल के लिये जो कुछ भी क्वालिटीज होनी चाहिए वो प्रिंयका में हैं तो प्रिंयका का ये आइटम सॉंग हिट तो होगा ही। प्रिंयका सच में आइटम हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X