रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर को स्नैक्स बांटती थीं प्रियंका चोपड़ा!

जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो ने अभी से फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ानी शुरु कर दी हैं। रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, शेफाली छाया और भी कई खूबसूरत व हॉट सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर बॉलिवुड भी काफी उत्साहित है। फिल्म से जुड़ी एक खास बात ये पता चली है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान जो कि क्रूज पर हुई थी, प्रियंका चोपड़ा ऑफीशियल स्नैक्स प्रोवाइडर बन गयी थीं।

हुआ कुछ यूं कि स्पेन से क्रूज का सफर शुरु करने के बाद करीब 5 हफ्ते दिल धड़कने दो की पूरी टीम ने क्रूज पर ही शूटिंग करते हुए बिताए। इस सफर के दौरान किसी तरह की कोई कमी ना हो इसलिए सभी अपने साथ खाने पीने के जरुरी सामान लेकर चढ़े। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ज्यादा समझदार निकलीं। वो अपने साथ दो बडे़ बैग भरकर पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स लेकर चढीं।

कुछ ही दिन के शूट के बाद सभी का खाने पीने का सामान खत्म होने लगा और फिर प्रियंका चोपडा़ के दो बड़े बैग्स में से स्नैक्स निकलना शुरु हुए। इस तरह पूरी शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा का रुम स्नैक्स बार के रुप में परिवर्तित हो गया। जब भी किसी को कुछ स्नैक्स खाने का मन करता वो प्रिंयका के रुम में जाते और वहां से मनचाहा स्नैक्स ले आते।

दिल धड़कने दो की पूरी टीम जिसमें रणवीर सिंह, जोया अख्तर, अनिल कपूर, प्रिंयका चोपड़ा, शेफाली छाया आदि शामिल हैं, शूटिंग के दौरान एक परिवार की तरह हो गये थे। सभी एक दूसरे के बेहद करीब आ गये और एक दूसरे की जिदंगी के बारे मं भी अक्सर बात करते देखे गये। फिल्म का ट्रेलर देखकर लोगों को भी लग रहा है कि वो अपने परिवार के साथ इस फिल्म को इंज्वॉय कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X