प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए तलाश someone special की!

बॉलीवुड की खूबसूरत जंगली बिल्ली प्रियंका चोपड़ा को आजकल किसी स्पेशल पर्सन की तलाश है ताकि वो भी शादी करके अपनी जिदंगी की नयी शुरुआत कर सकें। प्रियंका चोपडा़ के भाई का हाल ही में रोका हुआ है और सगाई होने वाली है। लेकिन प्रियंका अभी भी यही कहती हैं कि उनके भाई की शादी नहीं हुई है बल्कि सिर्फ रोका हुआ है शादी नहीं। लेकिन भाई के रोका हो जाने के बाद अब सभी प्रिंयका से यही जानना चाहते हैं कि उनकी शादी कब होगी। आखिर कौन होगा प्रिंयका का स्पेशल पर्सन। प्रिंयका का तो एक ही जवाब है कि उन्हें अभी तक उनका स्पेशल पर्सन नहीं मिला है जिससे वो शादी कर सकें।

प्रियंका चोपड़ा की शादी को लेकर कुछ समय पहले भी काफी सारी खबरें आई थीं। लेकिन बाद में उन सभी खबरों को प्रियंका ने गलत ठहराया और कहा कि अभी वो शादी नहीं कर रही हैं। आज भी प्रियंका का यही जवाब है कि वो अभी शादी नहीं कर रही हैं और जब भी वो शादी करेंगी सभी को खुद बताएंगी। प्रियंका ने ये भी कहा कि वो तो शादी करने को तैयार हैं कब से। लेकिन उन्हें शादी के लायक अच्छा और योग्य वर नही मिल रहा है। वैसे भी वो अपने करियर और अपनी फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं।

इसके अलावा अब जल्द ही उनेक भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी भी होने वाली है और प्रियंका अपने भाई की शादी में भी व्यस्त हो जाएगी। उसके बाद ही वो अपनी शादी को लेकर कुछ सोचेंगी। प्रियंका का ये भी कहना है कि उनके लिए उनके घरवाले भी लड़का ढूढ़ रहे हैं लेकिन उन्हें भी कोई ढंग का लड़का अभी नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X