स्टार होने की यह कीमत चुकाती हैं देसी गर्ल प्रियंका!

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा खुद को काफी शर्मीली स्वभाव की मानती हैं। जी नहीं, यह हम नहीं बल्कि खुद खुद प्रियंका का कहना है कि वह असल जीवन में बहुत संकोची हैं और उन्हें स्टार होने की इस बात से नफरत है कि स्टार्स की कोई पसर्नल लाइफ नहीं होती। हालांकि, सिल्वर स्क्रीन पर प्रियंका अब तक कई बोल्ड और बिंदास किरदार निभा चुकीं हैं।

priyanka chopra

एक इंटरव्यू के दौरान यह पूछे जाने पर कि स्टार होने की कौन सी बात आपको पसंद नहीं है, प्रियंका ने काफी खुलकर जवाब दिया। प्रियंका ने कहा कि, 'मुझे हर चीज की कीमत चुकाना अच्छा नहीं लगता। लोगों को लगता है कि हमारी जिंदगी ठाठ-बाट भरी है और हमारे पास बड़ी कार और बंगले हैं। लेकिन एक सच यह भी है कि सितारों की जिंदगी उनकी अपनी नहीं होती'

प्रियंका ने आगे बताया कि, स्टार्स की कोई पसर्नल लाइफ नहीं होती और यही वह कीमत है, जो आपको चुकानी पड़ती है। मैं बहुत संकोची और अपने में सिमटी रहने वाली इंसान हूं। मैं अपना कंफर्ट जोन चाहती हूं। लेकिन एक स्टार होने की वजह से मुझे वह नहीं मिल पाता, जो कठिन है।"

इतना ही नहीं, प्रियंका ने बॉलीवुड में अपने सुनहरे पलों को याद करते हुए कहा कि, 'इस इंटस्ट्री ने मुझे अपनाया है। मैंने बहुत संघर्ष किया है, लेकिन यहां कुछ ऐसे अच्छे लोग हैं, जिन्होंने मुझे मेरी योग्यता पर अपनाया। और आज मैं जहां हूं उन्हीं लोगों और अपनी मेहनत की वजह से हूं।'

आपको बता दें, साल 2015 में प्रियंका चोपड़ा की 'दिल धड़कने दो' और 'बाजीराव मस्तानी' आने वाली है। इन दोनों ही फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X