प्रियंका ने कहा टैटू को लेकर किसी से कॉम्पीटीशन नहीं!

प्रिंयका चोपड़ा का कहना है कि वो कभी किसी से जलन नहीं महसूस करती हैं। बल्कि वो तो लोगों की तारीफ करती हैं। इसके अलावा जब उनसे उनकी कमर में बनाए गये टैटू के बारे में पूछा गया जो कि रामलीला गाने में साफ साफ नज़र आ रहा है तो प्रियंका ने कहा कि वो नकली है असली नहीं है। शूटिंग के दौरान रोज सुबह आकर सबसे पहले मेरी मैनेजर वो टैटू मेरी कमर पर बनाती थी पूरे आधे घंटे लगते थे और उसके बाद ये टैटू बनकर तैयार होता था। प्रियंका ने ये भी कहा कि अभी तो नहीं लेकिन हो सकता है कि भविष्य में वो अपने शरीर के किसी और अंग में टैटू बनवाएं। लेकिन टैटू या फिर किसी भी चीज को लेकर वो किसी से कॉम्टीशन नहीं रखती है।

प्रियंका से ये भी पूछा गया कि क्या वो बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग करेंगी क्योंकि उनकी विदेशी एलबम तो हिट हो गयी है अब उन्हें बॉलीवुड में भी सिंगिंग करनी चाहिए। प्रिंयका ने कहा मैं जरुर बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिग करुंगी लेकिन पहले कोई मुझे साइन तो करे। अब आप लोग बातें उठा रहे हैं तो जरुर कोई ना कोई मुझे ऑफर करेगा और मुझे गाना गाने का मौका मिलेगा। लेकिन जहां तक बात है किसी और एक्ट्रेस को अपनी आवाज देने की तो मेरी आवाज थोड़ी अलग है तो जरुरी नहीं है कि किसी पर भी सूट कर जाए। दूसरी बात मैं किसी स्पेशल एक्ट्रेस को अपनी आवाज देने के लिए नहीं सोच रही क्योंकि ये एक्ट्रेस पर नहीं बल्कि सिचुएशन और गाने पर निर्भर करेगा कि मैं किसके लिए गाउंगी।

प्रियंका चोपड़ा ने ये भी कहा कि वो किसी चीज को लेकर किसी से कॉम्पीटीशन नहीं करती हैं। बल्कि वो सिर्फ लोगों की तारीफ करती हैं अगर वो अच्छे दिखते हैं। किसी के स्टाइल को लेकर वो कभी जलन महसूस नहीं करतीं। प्रिंयका चोपड़ा ने ये बात हाल ही में अपनी एलबम एक्सोटिक और जेलेस 21 ब्रांड के कोलेबरेशन के दौरान कही। जेलेस 21 के साथ अपने एलबम के कोलेबोरेशन को लेकर प्रियंका बेहद खुश हैं क्योंकि इससे उनके एलबम को और भी ज्यादा लोगों तक पहुंच मिल सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X