तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के सामने किया एलान - हम प्रेगनेंट हैं और पूरा किया Joke

तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा के अपना सरनेम बदलने का कारण सामने आ चुका है। ये कारण है निक जोनस का नया शो जो नेटफ्लिक्स पर आ रहा है। नेटफ्लिक्स पर जोनस ब्रदर्स का एक Roast रिलीज़ हुआ है जहां जोनस परिवार के भाईयों पर एक रोस्ट किया जाएगा। इस रोस्ट में तीनों भाईयों की पत्नियां भी नज़र आएंगी।

ये रोस्ट नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। इस रोस्ट से प्रियंका और निक एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं अपनी प्रेगनेंसी को लेकर। प्रियंका ने कहा, मैं और निक इकलौैते कपल हैं जिनके बच्चे नहीं हैं। इसके बाद प्रियंका ने कहा We Are Expecting जिसे सुनकर निक भी चौंक गए।

priyanka-chopra-says-she-is-expecting-and-completes-he-joke-with-nick-jonas-amidst-divorce-rumors

लेकिन प्रियंका ने रुक कर अपना चुटकुला पूरा किया और कहा - "We Are Expecting...to get drunk tonight and sleep in tomorrow." मतलब हम उम्मीद कर रहे हैं कि आज सारी रात पिएंगे और कल दिन भर सोएंगे।

निक जोनस को किया Roast

निक जोनस को किया Roast

प्रियंका चोपड़ा स्टेज पर आकर निक जोनस को Roast करते दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि निक और उन्होंने एक दूसरे से काफी कुछ सीखा है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा, निक ने मुझे टिक टॉक इस्तेमाल करना सिखाया है और मैंने उसे सिखाया है कि एक अच्छा एक्टिंग करियर कैसे बनाते हैं। प्रियंका चोपड़ा को उनकी जेठानियों सोफी टर्नर और डैनियल जोनस की ओर से ज़ोरदार तालियां भी मिलीं।

अक्सर उड़ी है अफवाहें

अक्सर उड़ी है अफवाहें

गौरतलब है कि पिछले दो साल से प्रियंका चोपड़ा की प्रेगनेंसी की अफवाहें कई बार उड़ चुकी हैं। जब भी प्रियंका चोपड़ा का वज़न बढ़ता है या उन्हें गलत एंगल पर कैमरों में कैद कर लिया जाता है, उनकी प्रेगनेंसी की खबरें उड़ जाती हैं। एक बार तो प्रियंका ने खुद बताया कि क्रिसमस के त्योहार पर उन्होंने ज़्यादा खा लिया और छुट्टियों में बढ़े वज़न को लोग अब प्रेगनेंसी बता रहे हैं।

तलाक की भी उड़ी अफवाहें

तलाक की भी उड़ी अफवाहें

प्रियंका चोपड़ा ने कल पूरी दुनिया को हिला दिया जब उन्होंने अपने और निक जोनस के तलाक की खबरों को हवा दी। कारण था ये कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया से निक जोनस का सरनेम हटा दिया और अपना नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस से प्रियंका चोपड़ा कर लिया। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने तलाक की खबरों का खंडन किया।

निक के साथ रोमांस

निक के साथ रोमांस

वहीं दूसरी तरफ, प्रियंका चोपड़ा ने खुद इन सारी खबरों को दरकिनार करते हुए पहले जहां प्रियंका चोपड़ा से अपना नाम प्रियंका कर लिया वहीं इसके बाद उन्होंने निक जोनस की एक तस्वीर पर भी कमेंट करते हुए सारी खबरों का खंडन कर दिया। निक की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए प्रियंका ने लिखा - तुम्हारी बांहों में मैं मर जाना चाहती हूं।

इसलिए उड़ी अफवाहें

इसलिए उड़ी अफवाहें

तलाक की अफवाहों का कारण ये भी था कि हाल ही में समांथा रूथ प्रभु ने नागा चैतन्य से तलाक लेने से पहले अपना सरनेम अक्किनेनी अपने सोशल मीडिया से हटा दिया। इसके बाद उन्होंने अपना नाम समांथा रूथ प्रभु कर लिया। जब समांथा ने ऐसा किया तो उनके तलाक की अफवाहें उड़ीं थीं जिसका समांथा ने खंडन किया था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद तलाक का एलान कर दिया था। इसलिए प्रियंका ने भी जब सोशल मीडिया से जोनस सरनेम हटाया, लोग डर गए। हालांकि, अब प्रियंका का ये प्रमोशनल कदम देखकर कुछ फैन्स ने चैन की सांस ली तो कुछ उनसे इस मज़ाक के लिए खफा हैं।

मैट्रिक्स का प्रमोशन

मैट्रिक्स का प्रमोशन

जब प्रियंका चोपड़ा ने अपना सरनेम जोनस हटाया तो कुछ लोगों का ये भी मानना था कि ऐसा प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म मैट्रिक्स के लिए कर रही हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा मशहूर हॉलीवुड फ्रेंचाईज़ी मैट्रिक्स की अगली फिल्म में नज़र आने वाली है। फिल्म The Matrix Resurresctions वर्ल्डवाईड 22 दिसंबर 2021 को रिलीज़ हो रही है और भारत में रणवीर सिंह की 83 को टक्कर देने वाली है।

बॉलीवुड में वापसी

बॉलीवुड में वापसी

बात करें प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड की करियर की तो वो एक्सेल इंटरटेनमेंट की फिल्म जी ले ज़रा में नज़र आने वाली हैं। ये फिल्म ज़ोया अख्तर की मशहूर फिल्म ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा का फीमेल वर्जन होगा जिसकी डिमांड फैन्स काफी समय से कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट बेस्ट फ्रेंड्स के किरदार में नज़र आएंगी जो एक ट्रिप पर निकलती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X