प्रियंका को घमंड नहीं गर्व है खुदपर!
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म गुंडे हाल ही में रिलीज हुई है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस भी किया है। हालांकि फिल्म में प्रियंका का कोई बहुत बड़ा या मह्तवपूर्ण किरदार नहीं है लेकिन इसके बावजूद प्रिंयका चोपड़ा ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी एक छाप जरुर छोड़ी है। इसके बाद प्रियंका की अगली फिल्म मेरी कॉम रिलीज होगी जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने एथिलीट मेरी कॉम का किरदार निभाया है। ये एक बायोग्राफी है और इसके लिए प्रियंका ने बहुत मेहनत भी की है। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही प्रियंका के पिता का निधन भी हो गया लेकिन फिर भी प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म की शूटिंग लेट नहीं की और कुछ ही दिनों में शूटिंग पर वापस लौट गयीं।
आज इंड्सट्री में हर कोई प्रियंका चोपडा़ की तारीफ करता है और सभी को गर्व है कि प्रियंका ने अपने बलबूते पर इतना ऊंचा मकाम हासिल किया है। प्रियंका चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत के दौरान हाल ही में कहा मैं बिना किसी भी मदद के इस इंडस्ट्री में आईं, मझे गाइड करने वाला यहां कोई न हीं था। मुझे इस बात पर गर्व है। प्रियंका के इस बयान से उनके फैंस ही नहीं बल्कि इंड्सट्री भी सहमत है कि प्रियंका उन गिने चुने एक्टरों में से है जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर या फिल्मी बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में सफलता पाई है।


Click it and Unblock the Notifications
