..................... Priyanka chopra says Nick use to watch Marry Kom when he missed me - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा- जब निक जोनस को आती है उनकी याद तो वो ये फिल्म देखते हैं

एक्ट्रेस प्रियंका चोप़ड़ा और निक जोनस की जबसे शादी हुई है दोनो काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं और इस समय प्रियंका अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक को लेकर खबरों में हैं। लेकिन हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू मे प्रियंका चोपड़ा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि जब निक को उनकी याद आती है तो वो क्या करते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि हाल ही में खुद निक ने ये बात बताई थी कि जब भी उनको प्रियंका की याद आती है तो वो फिल्म मैरी कॉम देखते है।

जी हां ये बयान काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और लोग कमेंट भी कर रहे हैं। फिल्म द स्काई इज पिंक की बात करें तो प्रियंका 3 साल बाद इस फिल्म से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। आखिरी बार प्रियंका गंगाजल में दिखी थीं।

priyanka chopra, nick jonas, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस

द स्काई पिंक में उनके अलावा फरहान अख्तर, रोहित सराफ और जायरा वसीम नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है और द स्काई इज पिंक मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी पर आधारित है।

इस फिल्म में जायरा वसीम दोनों की बेटी का रोल निभाएंगी। फिल्म के प्रमोशन को लेकर प्रियंका और फरहान अख्तर काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं और हर हाल ही में फिल्म को शानदार बनाना चाह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X