'बड़ी दिलवाली' प्रियंका..कंगना से हारकर भी हैं खुश!
[बॉलीवुड न्यूज] 62वें राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है और कंगना रनौत ने 'क्वीन' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब हासिल किया है। बहरहाल, इस रेस में मोस्ट पॉपुलर फिल्म का पुरस्कार जीतने वाली मैरी कॉम की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी थीं। लेकिन कंगना ने सबको पीछे छोड़ दिया।

पुरस्कार की घोषणा के बाद प्रियंका चोपड़ा ने ट्विट करते हुए कहा कि, उन्हें हारना नापसंद है, लेकिन कंगना रनौत (क्वीन) के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार हारकर उन्हें कतई बुरा नहीं लगा। आपको बता दें, मैरी कॉम के लिए प्रियंका चोपड़ा की काफी तारीफ की गई थी।
आपको बता दें, राष्ट्रीय पुरस्कार 3 मई को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों विजेताओं को दिया जाएगा। इसमें कंगना ने 'क्वीन' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। लिहाजा, इस वक्त अमेरिका में मौजूद प्रियंका ने कंगना को उनकी इस जीत पर शुभकामनाएं दी।
पढे़ं- नेशनल एवार्ड: कंगना के लिए खुश हुआ बॉलीवुड, शाहिद के लिए SAD
प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, "मुझे हारना नापसंद है लेकिन अगर मुझे इस साल किसी के पीछे बैठना पड़े, तो यह आप होंगी कंगना रनौत। बधाई हो। ये 'क्वीन' छोटे से शहर से है।" 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में प्रियंका की फिल्म 'मैरी कॉम' सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म (2014) घोषित की गई है।
याद दिला दें, प्रियंका और कंगना साथ में 'फैशन' (2008) फिल्म में काम कर चुकी हैं। इसके लिए प्रियंका ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था, जबकि कंगना को सहायक अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications













