''सलमान खान की 'भारत' FULL इंटरटेनमेंट है.. मैंने सालों से ऐसी फिल्म नहीं की..''

अली अब्बास जफर की फिल्म भारत में सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा को फाइनल कर लिया गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा भारत एक पूरी तरह से इंटरटेनमेंट वाली फिल्म है। मैंने काफी समय से ऐसी फिल्म नहीं की है। बता दें, सलमान- प्रियंका लगभग 10 सालों के बाद एक साथ बड़े स्क्रीन पर आने वाले हैं। प्रियंका ने कहा, ये फिल्म ड्रामा से भरपूर है और थीम पर आधारित है। यह बाकी फिल्मों से काफी अलग होगी।

BOX OFFICE पर तहलका.. 20 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, मैं सलमान खान और अली अब्बास जफर के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। मैंने पहले भी इनके साथ काम किया है और काफी कुछ सीखने को मिला है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म के साथ ये क्या अलग करते हैं।

Priyanka Chopra

बता दें, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा लगभग 10 सालों के बाद साथ आ रहे हैं। इससे पहले हमनें इन्हें सलाम-ए-इश्क और मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मों में साथ देखा था।

रेस 3 ट्रेलर.. सलमान खान का धमाकेदार एक्शन.. और शानदार लोकेशन!

अली अब्बास जफर ने कहा- 'हॉलीवुड में अपनी अभिनय से तारीफें बटोरने के बाद भारत से प्रियंका चोपड़ा वापस बॉलीवुड आ रही हैं.. भारत फिल्म यहां की जमीं से जुड़ी फिल्म है, जिसमें यहां की संस्कृति दिखेगी। यह 70 सालों की कहानी कहती है.. जिसमें देश के अलग अलग भागों को दिखाया जाएगा..'

भारत एक आदमी के जीवन की 70 सालों की कहानी है.. जहां वह अलग अलग घटनाओं से गुजरता है। बता दें, फिल्म में सलमान खान 17 से 70 साल तक के लुक में दिखेंगे। बता दें, यह सलमान खान और अली अब्बास जफर की साथ साथ तीसरी फिल्म है। इससे पहले इस जोड़ी ने सुल्तान और टाईगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X