Horrible विराट की सपोर्टिव गर्लफ्रैंड अनुष्का क्यों है हार की जिम्मेदार- प्रियंका चोपड़ा

हमारे भारत देश में एक कहावत है कि नाच ना जाने आंगन टेढ़ा। जिसका अर्थ है कि हमें जब कुछ करना नहीं आता तो हम उसके पीछे कुछ ना कुछ वजह या कमी निकालना शुरु कर देते हैं। टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2015 में हार गयी लेकिन इसपर हमने ये नहीं देखा की हमारी टीम की प्लानिंग में डिसीजन्स में कुछ कमियां थीं।

बल्कि हमने ये कहा कि अनुष्का शर्मा सिडनी गयीं इसलिए टीम इंडिया हार गयी। अनुष्का शर्मा तो पनौती हैं, राष्ट्रीय आपदा है वगैरह। यहां तक कि जितने वाहियात जोक्स बनाए जा सकते थे वो भी बना दिये गये। लेकिन हमारा बॉलीवुड भी पीछे रहने वालों में से नहीं है। उन्होंने भी अनुष्का का साथ दिया और आगे आकर बोला टीम इंडिया की हार के लिए अनुष्का कैसे जिम्मेदार हो गयीं।

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया- ये बहुत ही शर्मनाक बात है कि इतने सपोर्टिव गर्लफ्रैंड को इस तरह से बेइज्जत किया जा रहा है उसके ऊपर इतने ब्लेम लगाए जा रहे हैं। जो कि सिर्फ गेम देखने गयी थी।

सानिया मिर्जा- ये बहुत ही निराश करने वाली बात है। कुछ लोगों को सच में अपनी सोच को बदलना चाहिए। इस तरह के घटिया मजाक छोड़कर कुछ अच्छे मजाक करने चाहिए। ये बिल्कुल भी फनी नहीं है।

सानिया मिर्जा ने आगे कहा- अनुष्का शर्मा पर हार की जिम्मेदारी डालना और उनपर जोक्स बनाना ये गलत है। लड़कियां क्या सिर्फ ध्यान भटका ही सकती है, वो सपोर्टिव नहीं होतीं। जब विराट कोहली ने 100 से ज्यादा रन बनाए थे और टीम इंडिया जीती थी तब की बात लोग क्यों भूल गये।

अभिषेक बच्चन- अभिषेक बच्चन ने अनिरबान के ट्वीट- "जो लोग अनुष्का को लेकर इस तरह के जोक्स बना रहे हैं उनसे पूछना चाहूंगा कि कल अगर उनकी नाकामयाबी के लिए उनकी पत्नी और गर्लफ्रैंड को जिम्मेदार ठहराया जाए तो कैसा लगेगा। इसपर अभिषेक ने ट्वीट किया ये वो लोग हैं जिनकी जिंदगी में कभी भी पत्नी या गर्लफ्रैंड नहीं होगी।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X